केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर हमला बेहद निंदनीय : आकाश प्रियदर्शी

Live News 24x7
1 Min Read

गया जी : गया में आयोजित एक निजी कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर हुए हमले की मानपुर, जनकपुर पुलिस कॉलोनी निवासी युवा समाजसेवी सह पूर्व भाजपा युवा नेता और विशाल प्राइवेट आईटीआई बोधगया के ट्रस्टी मेंबर आकाश प्रियदर्शी ने कड़े शब्दों में निंदा की है।

उन्होंने इस घटना को लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए कहा कि देश के एक सम्मानित जनप्रतिनिधि और भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री पर इस तरह का कायरतापूर्ण हमला बेहद चिंताजनक और अक्षम्य है। आकाश प्रियदर्शी ने जोर देकर कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और वैचारिक मतभेदों को कभी भी हमले का रूप नहीं दिया जाना चाहिए।

उन्होंने प्रशासन से इस मामले में संलिप्त दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की ताकि भविष्य में किसी भी जनप्रतिनिधि की सुरक्षा के साथ ऐसा खिलवाड़ न हो सके।

37
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *