मोतिहारी, अशोक वर्मा। भाजपा का पंडित दिन दयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण का विधिवत शुभारंभ चम्पारण बैंक्वेट एंड रिसॉर्ट हरसिद्धि में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ संजय जायसवाल, भारत सरकार के कोयला राज्य मंत्री सतीशचंद्र दुबे रक्सौल के विधायक प्रमोद सिन्हा पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास सिंह, भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक अनमोल शोभित तथा जिला अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद भारतीय संस्कृति समाज और राष्ट्र जीवन की आत्मा है।
भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग केवल राजनीतिक प्रशिक्षण का माध्यम नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा, संगठन निर्माण और जनकल्याण के मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर है। प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं और वही समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनते हैं।
पश्चिम चंपारण सांसद डॉ संजय जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है जिसकी सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित एवं विचारवान कार्यकर्ता हैं। प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ संगठन की कार्यपद्धति एवं जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।
भारत सरकार के कोयला राज्य मंत्री सतीशचंद्र दुबे ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करता है। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन के सिद्धांतों, सेवा कार्यों तथा जनसंपर्क के प्रभावी तरीकों की जानकारी प्राप्त होती है, जिससे वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं एवं संगठन के विचारों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने में सक्षम बनते हैं।
वहीं वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय एवं समरस समाज के विचार आज भी देश के विकास का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा जनसेवा के विभिन्न आयामों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न मंडलों से आए बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, अनुशासन एवं संगठनात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा।
मौके पर जिला प्रभारी रत्नेश सिंह, रामगोपाल खंडेलवाल, ध्रुव प्रसाद, प्रदीप सराफ, रामएकबाल प्रसाद, भरत सिंह, अजय पटेल, अवध पटेल, दीपक सिंह, विकास शर्मा, लालबाबू सिंह, ज्योति नारायण चौधरी, सुरेन्द्र तिवारी, पुष्पेन्द्र तिवारी, मनोज सिंह, श्रीमती प्रीति खंडेलवाल सहित अपेक्षित नेताओं और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
44
