रोजगार मेले में केन्द्रीय मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने किया 74 नियुक्ति पत्रों का वितरण

Live News 24x7
6 Min Read

गया । जिले के गया शहर स्थित हरिद्वार सेमिनरी स्कूल की आर्ट गैलरी सभागार में शनिवार को आयोजित रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमे प्रधानमंत्री द्वारा पुरे भारत में 51 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया है वही इस कार्यक्रम में 74 लोगों को नियुक्ति पत्र जारी किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी शामिल हुए थे। विशिष्ट अतिथि के रुप में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डा प्रेम कुमार थे वही अतिथी डी आर एम उदय सिंह मिना थे।

इस कार्यक्रम के आयोजक पं दिन दयाल उपाध्याय के लोगथे।इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देशभर के 47 स्थानों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 51 हजार से अधिक चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न विभागों में नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसी क्रम में गया में भी 74 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। डी आर एम ने केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को भगवान काशी विश्वनाथ का स्मृति चिन्ह भेंट किया है।वही बिहार विधानसभा अध्यक्ष को भी।मगध मंडल पोस्ट जेनरल को भी डी आर एम ने सम्मानित किया गया है।इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि रोजगार मेले के जरिए पारदर्शी तरीके से नियुक्तियां की जा रही हैं और यह युवाओं के लिए बड़ा अवसर साबित हो रहा है। मंत्री ने बताया कि गया में दूसरी बार इस भवन में रोजगार मेला आयोजित किया गया, जहां करीब 74 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।

जीतन राम मांझी ने अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा अपराधी की कोई जाति नहीं होती।
इस कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार शाम उन पर हुए कथित हमले और पत्थरबाजी की घटना पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सभाओं में कभी-कभी इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं और मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

मांझी ने कहा, “कुछ लोग फूल बरसाते हैं, तो कुछ लोग दूसरी चीजें भी बरसा देते हैं। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि उन्होंने घटना को ज्यादा तूल देने से बचते हुए कहा कि प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।इस कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे हैं।

कानून व्यवस्था और अपराध पर विपक्ष को जवाब
बिहार की कानून व्यवस्था और अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी द्वारा दिए गए बयानों पर भी केंद्रीय मंत्री ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कभी यह नहीं कहा कि अपराधियों को जाति देखकर गोली मारी जाए। मांझी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “अपराधी की कोई जाति नहीं होती और अपराध किसी भी समाज के लिए घातक है।”

उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध नियंत्रण के लिए “लंगड़ा अभियान” और “शूट एट साइट” जैसी कार्रवाई चल रही है, जो जरूरी कदम हैं। मंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर अपराध को जातीय रंग देने की कोशिश करते हैं, लोग एक ही जाती पर अपना लक्ष्य रखे हुए हैं यह उचित बात नही है।जबकि सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि बालू चोरी, भू-माफिया गतिविधियों और अन्य आपराधिक मामलों में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आगे कहा कि जो भी करता है उसे बिहार सरकार बर्दाश्त नहीं करते मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इसपर पुरी तरह एक्शन में है लगडा अभियान भी चल रहा है।

बिहार विधानसभा अध्यक्ष डा प्रेम कुमार ने कहा कि 2014 के बाद भारतीय रेल ऐतिहासिक परिवर्तन देखने को मिला है। बिहार में रेलवे विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि 2014 से 2025 के बीच राज्य औसतन172.6 किलोमीटर नयी रेलवे लाइन एवं ट्रेक का निर्माण किया गया है।गया जं पूर्व मध्य रेलवे का अत्यंत महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक है।गया एवं बोधगया अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन केंद्र होने के कारण रेलवे कनेक्विटी को मजबूत किया गया है।गया को सभी महानगरों से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। भारतीय रेल आज ने भारत की आधुनिक जीवन रैखा के रुप में विकसित हो रही है। और रेलवे अब घाटे की नही बल्कि विकास एवं मुनाफे की परियोजना बन चुकी है।

इस रोजगार मेला मे57 रेलवे विभाग,16 इंडियन पोस्टल विभाग,एक एस एस बी को नियुक्ति पत्र दिया गया है।जिसमे नौ महिला है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना,सीनियर डीपीओ उज्जवल आनंद, कमांडेट दिनेश सिह तोमर,सीनीयर डीईई अजय कुमार,सीनीयर डीसीएम राजीव रंजन, सीनीयर डीएसटीई विवेक सौरभ सहित अन्य अधिकारी उपिंस्थत थे।इस कार्यक्रम का संचालन मुख्य कल्याण निरीक्षक अरिवंद चतुर्वेदी द्वारा किए गए हैं। इसमें हम पार्टी के जिला अध्यक्ष नारायण मांझी थे जो एक मिडिया को कोई मदद नहीं किए।

54
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *