बलिया समाजवादी पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता, सरकार के हुए घोटालों का किया खुलासा

Live News 24x7
1 Min Read

बलिया। समाजवादी पार्टी कार्यालय बलिया पर संग्राम सिंह यादव जी विधायक एवं जिलाध्यक्ष बलिया के अध्यक्षता में एक आवश्यक मिटिंग की गई जिसमें सातो विधान सभा अध्यक्ष गण एवं विधायक गण तथा वरिष्ठ नेता गण उपस्थित रहे संग्राम सिंह यादव जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी द्वारा निर्देशित बात को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार PDA की आरक्षण को लूट लिया है, संविधान के खिलाफ ही भाजपा का हर कार्य हो रहा है गरीब कमजोर को न्याय नही मिल रही है।

उधर निर्वाचन आयोग एवं सरकार की मिली भगत से SIR अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची में कुछ सही नाम को काटते हुए गलत नामों को जोड़ा गया है। उसे हमारे कार्यकर्ता आवेदन कर संशोधित करायेंगे। 2027 में भाजपा को हराकर समाजवादी सरकार बनाए गें। साथ ही साथ प्रेस कांफ्रेंस भी किया गया कार्यक्रम का संचालन बीरबल राम जिला महासचिव बलिया ने किया ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित संग्राम सिंह यादव, जियाउद्दीन रिजवी, जयप्रकाश अंचल, बीरबल राम, रणजीत चौधरी, राजकुमार पाण्डेय, रविंद्र नाथ यादव, रामेश्वर पासवान, राजन कन्नौजिया, दशरथ यादव, रविंद्र यादव, प्रमोद यादव रामजी, रामनाथ, जनार्दन यादव, दिनेश यादव सर्वजीत यादव, जलालुद्दीन जेडी, धनु यादव आदि उपस्थित होकर अपनी अपनी विचार को रखे।

30
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *