जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में “जनजातीय गरिमा उत्सव 2026” का हुआ आयोजन

Live News 24x7
2 Min Read

मोतिहारी। डॉ० राजेन्द्र प्रसाद सभा भवन, मोतिहारी में सौरभ जोरवाल, जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के द्वारा जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में “जनजातीय गरिमा उत्सव 2026” के अंतर्गत “जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान का उद्घाटन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत दिनांक-19.05.2026 से 25.05.2026 तक जनजातीय बहुल गाँवों/टोलो में कैंप के माध्यम से अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से आच्छादित किया जाना है।

इस अवसर पर जनजातीय समुदायों के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण हेतु संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाई जाएगी। कार्यक्रम में जनजातीय विरासत के संरक्षण, समावेशी विकास तथा जनजातीय अधिकारों को सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान विभागीय पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं अभियान से संबंधित जानकारी प्रस्तुत करते हुए लाभर्थियों के साथ संवाद किया जाएगा साथ ही जनजाति समुदायों के उत्थान एवं विकास के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला जाएगा।

इस क्रम में संतोष कुमार पाण्डेय, जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पूर्वी चम्पारण जिलान्तर्गत केसरिया प्रखण्ड में ग्राम पंचायत राज-पश्चिमी सरोत्तर एवं ग्राम पंचायत राज-बैरिया तथा कल्याणपुर प्रखण्ड के ग्राम पंचायत राज-दरमाहा तथा सिसवा पटना (हाजीपुर) में कैम्प लगाया जायेगा।

दिनांक-19.05.2026, 21.05.2026 एवं दिनांक-22.05.2026 को हकदारी अभियान (Entitlement Drive) के तहत संतृप्ति कैम्प (Saturation Camp), मेडिकल कैम्प (Medical Camp) तथा वृक्षारोपण (Plantation) किया जायेगा एवं दिनांक-20.05.2026 को प्रखण्ड एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा टोला/गाँवों का भ्रमण किया जाएगा तथा दिनांक-23.05.2026 को आयोजित जनसुनवाई की जानकारी दी जाएगी।

दिनांक-24.05.2026 को कार्यक्रम के उपलब्धि के संदर्भ में दस्तावेजीकरण करते हुए दिनांक-25.05.2026 को जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के द्वारा डिब्रिफिंग (Debriefing) किया जाएगा। इस मौके पर संबंधित जिलास्तरीय, प्रखण्ड स्तरीय एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

34
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *