समाहरणालय कर्मियों ने फिलहाल वाहन क़े उपयोग नहीं करने का लिया संकल्प

Live News 24x7
1 Min Read

मोतिहारी, अशोक वर्मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील से प्रेरित होकर पूर्वी चंपारण समाहरणालय स्थित जनगणना कोषांग के अधिकारियों और कर्मियों ने देशहित में एक सराहनीय पहल की है. देश की वर्तमान स्थिति और अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर में स्थित कोषांग में एक विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

जनगणना कोषांग के नोडल पदाधिकारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि जब तक देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह पटरी पर नहीं आ जाती, तब तक सभी कर्मी निजी ईंधन वाहनों का प्रयोग बंद करेंगे. इसके विकल्प के रूप में सभी ने इलेक्ट्रिक वाहन, साइकिल अथवा पैदल आवागमन को प्राथमिकता देने का सामूहिक संकल्प लिया.

नोडल पदाधिकारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान आर्थिक परिदृश्य को देखते हुए ईंधन व संसाधनों की बचत और स्वदेशी को बढ़ावा देना समय की मांग है. उन्होंने अपील की कि छोटे-छोटे व्यक्तिगत प्रयासों से ही देश की अर्थव्यवस्था को नई और मजबूत दिशा दी जा सकती है.
.
.

69
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *