दरभंगा जिलान्तर्गत कुशेश्वर स्थान बाईपास के नये एलाईन्मेंट की दी गई स्वीकृति, मंत्री ने कहा कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी

Live News 24x7
2 Min Read

पटना। सूबे के पथ निर्माण मंत्री ई० शैलेन्द्र ने बताया कि दरभंगा जिलान्तर्गत कुशेश्वर स्थान बाईपास के नये एलाईन्मेंट की स्वीकृति आज प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के दौरान किए गए घोषणा के क्रम में दरभंगा जिलान्तर्गत पथ प्रमंडल, बेनीपुर के अधीन असमा पुल (दरभंगा-कुशेश्वर स्थान पथ, एस०एच० 56) से धबौलिया (कुशेश्वर स्थान-फुलतोड़ा घाट पथ) तक कुल 3.855 कि०मी० लम्बाई में बाईपास निर्माण की स्वीकृति 85.00 करोड़ की लागत पर प्रदान की गई थी।

ई० शैलेन्द्र ने बताया कि उक्त मार्ग अधिकांशतः ग्रीन फील्ड था, जो बसावट के समीप होकर गुजरता था। उक्त मार्ग के निर्माण में भू-अर्जन का कुल रकवा 30. 517 एकड़ था, जिसके अधिग्रहण हेतु 42.31 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। किन्तु उक्त मार्गरेखण बसावट के नजदीक से होकर गुजरने के कारण जिला प्रशासन द्वारा इसके भू-अर्जन की राशि लगभग 100 करोड़ बताई गई और बसावट के निकट होने के कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी यह मार्गरखन उपयुक्त नहीं बताया गया। इसमें कई घर-परिवार के विस्तापित होने की संभावना बन गई थी।

ई० शैलेन्द्र ने कहा कि आम जनों के विस्थापन को ध्यान में रखते हुए एवं जिला पदाधिकारी, दरभंगा के परामर्श के आलोक में उक्त बाईपास हेतु नये मार्गरेखन का चयन किया गया, जिसकी लम्बाई 6.853 कि०मी० है। नये मार्गरखन पर बाईपास के निर्माण में कुल 61.0454 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की आवश्यकता होगी। किन्तु बसावट से दूर रहने के कारण इस पर भूर्जन की लागत अपेक्षाकृत काफी कम आयेगी।

ई० शैलेन्द्र ने विभागीय पदाधिकायों को शीघ्र ही नये एलाईन्मेंट पर योजना के कार्यान्वयन की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित् करते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराये जाने का निदेश दिया।

39
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *