कन्या मध्य विद्यालय के बच्चों की गुहार सुनी गई

Live News 24x7
2 Min Read
बोधगया।इनरव्हील क्लब ऑफ बोधगया ने कन्या मध्य विद्यालय, बोधगया में जाकर बच्चों और शिक्षकों से मुलाकात की, जिन्होंने क्लब से अपनी समस्याएं साझा की थीं। क्लब की टीम ने पाया कि मेडिटेशन सेंटर के निर्माण के कारण बड़ी-बड़ी ट्रुक और जेसीबी स्कूल कैंपस के अंदर से गुजर रही हैं, जिससे बच्चों और शिक्षकों को परेशानी हो रही है।
शिक्षकों ने बताया कि स्कूल में पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चे पढ़ते हैं, और जेसीबी और ट्रुक की आवाज से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके अलावा, बच्चों को दुर्घटना का खतरा भी सताता रहता है।
इनरव्हील क्लब ऑफ बोधगया की डॉ. वीणा पाठक ने शिक्षकों और बच्चों की बात सुनी और उनकी समस्याओं को समझा। उन्होंने कहा, “हम इस मुद्दे को समाज तक ले जाएंगे और सरकार से अपील करेंगे कि स्कूल के समय में मेडिटेशन सेंटर का कार्य बंद किया जाए या फिर दूसरे रास्ते से यह कार्य किया जाए। अगर ऐसा नहीं होता है, तो स्कूल को कहीं और स्थानांतरित करने पर विचार किया जाना चाहिए।”
क्लब की टीम ने आश्वासन दिया है कि वे इस मुद्दे पर काम करेंगे और जल्द ही इसका समाधान निकालने की कोशिश करेंगे।  इस अवसर पर क्लब की पी पी वीणा सिन्हा, रीमा देवी, मौजूद थीं
10
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *