मॉरीशस मे आयोजित तीन दिवसीय ‘बिहार दिवस समारोह’ में मोतिहारी की डाॅ. नीतू कुमारी नूतन आज से करेंगी सुरो की रसवर्षा

Live News 24x7
4 Min Read

-मॉरीशस के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री होंगे डाॅ.नूतन की सुरमई शाम के मुख्य अतिथि
-मॉरीशस सरकार के आमंत्रण पर भारत व बिहार द्वारा संयुक्त आयोजन के लिए लोक विधा मे डाॅ.नूतन हैं बिहार से एकमात्र चयनित कलाकार
-भारतीय लोक कलाओ के रंगारंग प्रदर्शन से मॉरीशस व भारत के संबंध और होंगे प्रगाढ़ : डाॅ.नूतन
Live News 24×7 के लिए कैलाश गुप्ता।

मोतिहारी/मॉरीशस। अपनी सुमधुर गायिकी से देश – दुनिया के कलाप्रेमियो की रुह को स्पंदित करने वाली राष्ट्रपति अवार्डी एवं भारत की लोक – संस्कृति की राजदूत व चंपारण की बेटी डाॅ. नीतू कुमारी नूतन आज से तीन दिनो तक मॉरीशस मे सुरो की रसवर्षा कर इस पावन भूमि को गुलजार करेंगी।

मॉरीशस मे बिहार दिवस समारोह के अवसर पर हाई कमीशन मॉरीशस व भारत तथा बिहार सरकार द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित इस तीन दिवसीय ( दिनांक 20 से 22 मार्च तक ) सांस्कृतिक समारोह मे डाॅ.नूतन को लोक कला के क्षेत्र मे बिहार से अकेले प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा गया है।

डाॅ. नूतन अपने दल के साथ आज मारीशस पहुँच गई हैं। बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सचिव प्रणव कुमार भी इस यात्रा मे डाॅ.नूतन के साथ मॉरीशस गए हैं। आज से प्रारंभ इस तीन दिवसीय सांस्कृतिक सत्र का विधिवत उद्घाटन मारीशस के राष्ट्रपति धर्म गोखूल करेंगे, जहाॅ वे डाॅ.नूतन द्वारा प्रस्तुत चंपारण, बिहार तथा भारत की विभिन्न पारंपरिक लोक कलाओ के स्वरुपो का दर्शन व रसास्वादन भी करेंगे।

वहीं अंतिम दिन के समापन समारोह का उद्घाटन मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम करेगे। जहाँ उस सुरमई शाम मे प्रधानमंत्री के साथ उनकी सरकार के कई कद्दावर मंत्रीगण, मारीशस व भारत के कई राजनयिक एवं मॉरीशस मे प्रवासी भारतीय तथा मॉरीशस के सुधी दर्शक- श्रोतागण मौजूद रहेंगे।

इस अवसर पर डाॅ.नूतन भारत, बिहार एवं खासकर चंपारण की मिट्टी से जुड़ी पारंपरिक लोक कलाओ के विभिन्न रंगो को अपने सुरो मे पीरोकर अद्भुत साँस्कृतिक छटा बिखेर मारीशस के कलाप्रेमियो के ह्रदय को तृप्त करेंगी।

भारत सरकार के संगीत नाटक अकादमी द्वारा नमित ‘राज्य कला गुरु’ डाॅ.नूतन ने अपनी इस यात्रा के लिए मॉरीशस, भारत एवं खासकर बिहार सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मॉरीशस सरकार ने इस पावन अवसर पर हमें आमंत्रित कर भारतीय कला – संस्कृति के साथ – साथ मुझे भी गौरवान्वित किया है। डाॅ.नूतन ने कहा कि मॉरीशस एवं भारत के बीच वर्षो पुराना अटूट, मधुर व साँस्कृतिक संबंध है।

डाॅ.नूतन मानती हैं कि बिहार दिवस के अवसर पर मॉरीशस की इस महान भूमि पर उनके द्वारा भारतीय लोक कलाओ के विभिन्न रंगो से ओतप्रोत झाॅकी के प्रदर्शन से दोनों देशो के बीच आत्मीय संबंध मजबूत व और प्रगाढ़ होंगे। डाॅ.नूतन ने बताया कि उनके साथ संगत कलाकार के रुप मे भारत से हारमोनियम व की- बोर्ड पर किशोर दास, तबला पर सुमीत कुमार एवं ढोलक पर ज्ञानदेव साथ गए हैं, जबकि शेष संगत कलाकार मारीशस से ही लिए जाऐंगे।

70
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *