बिहार में दो बच्चों की मॉ को अपने देवर से हुआ प्यार, पति की मौजुदगी में गांव वालों ने दोनों की करा दी शादी

Live News 24x7
4 Min Read

खबर बिहार के समस्तीपुर जिले खानपुर थाना क्षेत्र का है जहां जिले में देवर और भाभी के प्रेम संबंध का मामला इन दिनों सोशल मिडिया पर सुर्खिया बटोर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार देवर और भाभी को ग्रामीणों ने आपत्तिनक हालत में देख दिया। फिर पंचायती बैठाई गई। पंचायत में पति की मर्जी से देवर और भाभी की शादी करा दी गई। इस शादी से नाराज रिश्तेदारों ने परिवार के पांच सदस्यों के साथ मारपीट की। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए।

रिश्तेदारों के हमले में 3 भाई, एक बहन और मां जख्मी हुई है। महिला खूशबू का कहना है कि उसे अपना पति पसंद नहीं है और उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। इसलिए वो अपने देवर के साथ रहना चाहती है।

आपको बता दे कि मनीष कुमार और उसकी भाभी खुशबू कुमारी के बीच पिछले चार महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। खुशबू दो बच्चों की मां है। जब खुशबू के पति राजेश कुमार और गांव वालों को इस रिश्ते की जानकारी हुई, तो गांव में एक पंचायत बुलाई गई।

पंचायत ने मनीष और खुशबू की शादी कराने का फैसला किया गया। इसके बाद मनीष ने पंचायत के बीच में खुशबू की मांग में सिंदूर भरा। शादी के बाद खुशबू के पति राजेश कुमार ने अपने दोनों बच्चों को अपने साथ रख लिया। इस फैसले से नाराज रिश्तेदारों ने मनीष के परिवार के पांच सदस्यों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

पूर्व सरपंच राजगीर महतो ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला सामने आने के बाद गांव में पंचायत बैठी थी। पंचायत में मनीष कुमार और खुशबू कुमारी को बुलाया गया, जहां दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद पंचायत ने उनकी शादी का निर्णय लिया।

खुशबू कुमारी मूल रूप से शिवाजी नगर इलाके की रहने वाली हैं। उनकी शादी 2018 में चकौटि गांव के राजेश कुमार से हुई थी। इस शादी से उन्हें एक लड़का और एक लड़की है।

मनीष कुमार के भाई दिनेश कुमार ने बताया कि इस शादी से गोतिया के लोग नाराज थे। उनका कहना था कि उनकी इज्जत खराब हो रही है। उन्होंने भाई मनीष कुमार और खुशबू कुमारी को गांव से बाहर भिजवा दिया। लेकिन गोतिया वालों ने नाराज होकर उन्हें और उनके परिवार के चार सदस्यों को मारपीट कर घायल कर दिया।
सभी लोगो को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए इस घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गई है।

नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल से उन्हें सूचना मिली हुई है। नगर थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को सदर अस्पताल घायल लोगों से बयान लिये जाने को लेकर भेजा जा रहा है। बयान लिए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए खानपुर थाने भेज दिया जाएगा।

63
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *