बिहार में राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA की जीत : CM नीतीश, बीजेपी प्रेसिडेंट को 44-44 वोट मिले, महागठबंधन के चार विधायकों ने नहीं की वोटिंग

Live News 24x7
2 Min Read

NDA ने बिहार की सभी 5 राज्यसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा पहुंच गए हैं।

नीतीश कुमार और नितिन नवीन को 44-44 वोट मिले। वहीं रामनाथ ठाकुर को 42 वोट, उपेंद्र कुशवाहा को 42 वोट मिले हैं।

5वीं सीट के लिए पहली वरियता में बीजेपी कैंडिडेट शिवेश राम को 30 वोट मिले थे। हालांकि दूसरी वरियता में शिवेश राम ने RJD के एडी सिंह को हरा दिया है। एडी सिंह को 37 वोट मिले हैं।

NDA के सभी 202 विधायकों ने वोट डाले हैं। जबकि महागठबंधन की तरफ 37 विधायकों ने ही वोट डाले हैं। जीत के लिए 41 विधायकों की जरूरत थी, लेकिन महागठबंधन के 4 विधायक वोटिंग करने नहीं पहुंचें।

ढाका से RJD विधायक फैसल रहमान वोटिंग में शामिल नहीं हुए। पार्टी नेता लगातार उनसे संपर्क बनाने की कोशिश करते रहें, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

वहीं कांग्रेस के तीन विधायक भी वोट डालने नहीं पहुंचें। इनमें से दो विधायक सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास से पार्टी नेताओं का संपर्क नहीं हो पाया। वोटिंग का समय शाम 4 बजे तक ही था।

राज्यसभा की 5 सीटों के लिए मैदान में 6 कैंडिडेट हैं। इसके चलते वोटिंग की नौबत आई है। एक सीट जीतने के लिए 41 विधायकों के वोट की जरूरत है। NDA के पास 202 विधायक हैं।

182
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *