मुजफ्फरपुर में डांसर को मंच से उठाकर गायक धनंजय शर्मा ने भीड़ में फेंका, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

Live News 24x7
2 Min Read

सोशल मीडिया पर इन दिनों भोजपुरी गायक धनंजय शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक स्टेज शो के दौरान गायक द्वारा एक महिला डांसर को उठाकर भीड़ की ओर फेंकते हुए देखा जा रहा है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में नाराजगी देखी जा रही हैं।

वायरल वीडियो मुजफ्फरपुर के साहेबगंज इलाके का हैं. राजेपुर थाना क्षेत्र के मौना गाँव मे 11 मार्च को एक मुखिया के यहाँ शादी समारोह के दौरान धनंजय शर्मा अपनी टीम के साथ कार्यक्रम करने पहुंचे थे, इसी दौरान गायक द्वारा एक नर्तकी को मंच से पब्लिक के बीच फेंक दिया. जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं.

हालांकि अब इस मामले मे गायक ने वीडियो जारी करके सफाई दी हैं, गायक ने कहा कि उस दिन की घटना की सच्चाई किसी को नहीं पता, दरअसल मै और अनुपमा यादव गाना गा रहें थे, इस दौरान कुछ मॉडल ने मेरे साथ गलत हरकत की और बदसलुकी की, हालांकि इसके बाद उन्होंने माफ़ी भी माँगा, फिर मुझे उन्हें गाना के हिसाब से मंच पर गिरा देना था लेकिन गलती से मंच से बाहर गिर गई, ये हंसी मज़ाक का हिस्सा था.

वहीं अब मुजफ्फरपुर पुलिस ने भी इस मामले की पड़ताल की हैं. मामले को लेकर सरैया ASP गरिमा ने बताया कि घटना से जुड़ा वीडियो सामने आया हैं, लेकिन इसको लेकर नर्तकी ने एक वीडियो बयान के जरिये कहा कि ये हंसी मज़ाक का हिस्सा था, इस संदर्भ मे कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई हैं. अगर कोई आवेदन मिलता हैं तो अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.

230
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *