Viral Video : बिहार में चुम्मा लेते और अश्लील हरकत करते नेता जी का विडियों हुआ वायरल

Live News 24x7
3 Min Read

बिहार में इन दिनों एक विडियों सोशल मिडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है इस वायरल विडियों जो व्यक्ति दिख रहा है वह एक ब्लॉक प्रमुख बताया जा रहा है।
आपको बता दे कि यह वायरल विडियों बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले की बताई जा रही है। वही इस विडियों के वायरल होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वायरल वीडियो जिला मुख्यालय के नजदीकी बंजरिया प्रखंड के प्रमुख का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक जनप्रतिनिधि को एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद से ही चाय की दुकानों से लेकर पान की गुमटियों तक, हर तरफ इसी गजब लीला की चर्चा हो रही है और लोग इसे जनप्रतिनिधियों के नैतिक पतन से जोड़कर देख रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह वीडियो तेजी से ट्रोल हो रहा है। लोग इस विडियों पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। चूंकि मामला एक रसूखदार पद से जुड़ा है, इसलिए जितनी मुँह उतनी बातें सुनने को मिल रही हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि आधिकारिक रूप से नहीं की गई है, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसे बंजरिया प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार उर्फ पप्पू यादव से जोड़कर देखा जा रहा है। वही आपको बता दे कि हमारा चैनल भी इस वायरल विडियों की पुष्टि नही करता है।

इस पूरे प्रकरण पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बंजरिया प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार उर्फ पप्पू यादव ने इसे अपने खिलाफ एक बड़ी राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे सार्वजनिक जीवन में आने से पहले कला और अभिनय के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। प्रमुख का कहना है कि उन्होंने पूर्व में श्चंपारण सत्याग्रहश् जैसी फिल्मों, कई टेली-फिल्मों और म्यूजिक एल्बम्स में अभिनय किया है। उनके अनुसार, यह वीडियो उन्हीं पुराने फिल्मी दृश्यों का हिस्सा हो सकता है जिसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

प्रखंड प्रमुख ने एआई तकनीक के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके विरोधियों ने तकनीकी छेड़छाड़ के जरिए वीडियो को अश्लील रूप दिया है ताकि उनकी सामाजिक छवि को धूमिल किया जा सके। उन्होंने दावा किया कि यह वीडियो उनके प्रमुख बनने से बहुत पहले का है और अब उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और लज्जित करने के उद्देश्य से इसे सुनियोजित तरीके से वायरल किया जा रहा है।

130
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *