जिलाधिकारी ने आम जनमानस के समस्या का सामाधान किए

Live News 24x7
2 Min Read
  • नगर प्रखंड सदर में कोई अधिकारी के द्वारा समस्या का समाधान नहीं
गयाजी। राज्य सरकार के आदेशानुसार सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान’’  के तहत नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाईयों को कम कर उनके जीवन को और आसान बनाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, गया  शशांक शुभंकर द्वारा समाहरणालय में 200 से अधिक आमजन से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया है। इसके साथ ही जिलांतर्गत विभिन्न कार्यालयों में पदाधिकारियों द्वारा आमजन से मिलकर उनकी समस्याओं के समाधान की कार्रवाई की गई है।
प्रत्येक सप्ताह के दो कार्यदिवस सोमवार एवं शुक्रवार को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला के सभी सरकारी कार्यालयों में आमलोग अपनी शिकायतों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी से उनके निर्धारित कार्य-स्थल,कार्यालय कक्ष में निर्धारित अवधि में मिल रहे हैं।
अधिकारियों को सरकार के दिशा-निदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार के आदेशों एवं उद्देश्यों के अनुरूप जिला प्रशासन, गया द्वारा पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुदृढ़ करने के लिए समय-समय पर महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।
आम जनता को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए संपूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग एवं तत्पर है।
वही जिलाधिकारी कार्यालय में आए लोगों ने मिडिया को बताया कि नगर अंचलाधिकारी एवं बीडीओ द्वारा कोई समस्या का सामाधान नही किया जा रहा है। बिहार सरकार के राजस्व मंत्री के कहने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
29
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *