Video : 4 बार अबॉर्शन कराया, 5वीं बार प्रेग्नेंट होने पर मारपीट कर घर से निकाला, शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण

Live News 24x7
2 Min Read

लव सेक्स और धोखा का यह मामला बिहार के दरभंगा जिले का है जहंा दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक 25 वर्षीय युवती से यौन शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि प्रेग्नेंट होने पर जबरन उसका अबॉर्शन करा दिया गया। इस संबंध में पीड़िता ने लहेरियासराय थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता ने बताया कि बरहेता गांव निवासी 35 वर्षीय आदर्श कुमार उर्फ आदर्श सिंह के साथ वह लिव इन में रहती थी। साल 2019 से शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ युवक ने रिलेशन बनाया। दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहते थे। इस दौरान चार बार युवती प्रेग्नेंट हुई। चारों बार प्रेशर देकर उसका अबॉर्शन करा दिया गया। अब 5वीं बार फिर से युवती प्रेग्नेंट है। इस बार भी उस पर अबॉर्शन कराने का दबाव दिया गया अबॉर्शन नहीं कराने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

युवती ने बताया कि 22 फरवरी की रात मारपीट करके उसे कमरे से बाहर निकाल दिया गया। उसने बताया कि जब प्रेमी के घर रहने के लिए जाती हूं तो उसके माता-पिता मारपीट करके भगा देते हैं। पहले भी एक बार महिला थाने में आवेदन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद युवती ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

159
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *