मोतिहारी। उप विकास आयुक्त- सह – नीलम पत्र पदाधिकारी पूर्वी चंपारण मोतिहारी के द्वारा नीलम पत्रवाद के तहत बड़े बकायदारों के विरुद्ध कठोर कदम उठाया गया है।
बड़े बकायदाओं की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर से पहले ही वारंट निर्गत किए गए थे। पुलिस अधीक्षक पूर्वी चंपारण मोतिहारी से उप विकास आयुक्त के द्वारा पत्र के माध्यम से अनुरोध किया गया है कि उनकी गिरफ्तारी कराई जाय। जिला के जो 30 बड़े बकायदार (वारंटी) हैं उनकी सूची पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भेजी गई है।
इन बकायेदारों में हिंदू चकिया के संजीव कुमार पांडे, बेलवा घोड़ासहन के विजय शंकर प्रसाद, हिरमनी के प्रवेश आलम, हरिहारा के सिकंदर राम,सुगांव के सोनू कुमार, जीहुली के रजनीश कुमार सिंह, राजा बाजार के संजय कुमार तिवारी, कौरीहार चौक के कांति देवी, कोरिहार चौक से ही सरिता देवी, लक्ष्मीपुर के सोमेश्वर शाह, मटियारिया के ईश्वर चंद्र प्रसाद, रामपुरवा के विकास कुमार, जामा रोड के सुनील कुमार गुप्ता, गोपालपुर के मधु शंकर, नकछेद टोला के दिनेश प्रसाद, बलुआ टाल के अशोक कुमार सिंह, नाग रोड के प्रिंस कुमार गुप्ता, पनटोका के जोगेंद्र प्रसाद, बरियारपुर के प्रमोद कुमार गुप्ता, भेलवा के ओम प्रकाश प्रसाद, छतौनी वार्ड नंबर 18 के दीपक कुमार, कमालपुर के रूपेश कुमार, दीपही के लोकेश कुमार सिंह, गुलबारा के रंजन कुमार सिंह, मिठनपुरा के नरेश राय, चैनपुर मुकेश कुमार, रानी छपरा के सुभाष प्रसाद,जगिराहा के जगन्नाथ राय, जगिराहा के हरेंद्र राय तथा बाड़कुरवा के अफसानी खातून शामिल हैं।
उप विकास आयुक्त के द्वारा पुलिस अधीक्षक पूर्वी चंपारण मोतिहारी से निर्गत किए गए वारंट के विरुद्ध गिरफ्तारी की कार्रवाई कराने का अनुरोध किया गया है।
64
