शादी का झांसा देकर प्रेमी ने किया दुष्कर्म, महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज

Live News 24x7
3 Min Read

दरभंगा, जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के गांव में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की प्राथमिकी आदर्श कुमार उर्फ़ आदर्श सिंह के खिलाफ महिला थाना में दर्ज कराई है.दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सात साल से आरोपी युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया करता था. पीड़ित युवती आदर्श के साथ साल 2019 से ही लिव इन रिलेशन्सिप में रह रही थी.इस दौरान वह प्रीग्नेंट भी लेकिन वह डरा धमका कर एबॉर्शन करवा दिया.अभी फिलहाल वह पाँचवी बार प्रीग्नेंट है. इस बार मैंने ज़ब एबॉर्शन करवाने से मना कर दिया वह जान से मारने की धमकी देते है पिछले 22 फरवरी को घर से निकाल दिया है. ज़ब भी हम अपने प्रेमी घर जाकर उसके माता पिता से बात करना चाहते है तो हमको मारपीट कर भगा दिया जाता है.

युवती ने कहा है की वह एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर बतौर गार्ड नौकरी किया करती थी. जबकि लड़का भी गार्ड का नौकरी करता था. इस दौरान दोनों की लगातार मुलाक़ात के बाद बातचीत होते होते दोनों प्रेम प्रसंग हो गया. दोनों 2019 से फरवरी 2026 तक लगातार साथ पति पत्नी की तरफ रहा करते थे.इस दौरान रखा एक दर्जन कमरा को चेंज किया गया ज़ब लोग पूछते थे यह कौन तो वह लोगों को भी पत्नी होने की बात कहता था. इन सात साल में चार बार प्रीग्नेंट हुई लेकिन चारों बार लड़की गॉन की आशंका होने अल्ट्रासाउंड करवाकर एबॉर्शन करवा दिया.इस बीच प्रेमी आदर्श लगातार शादी करने की बात कहता रहा वह बहन शादी पहले करने का आश्वासन देकर लगातार मेरे साथ दुष्कर्म करते हुए शादी की बात को टालता रहा. उसकी बहन की शादी भी तय हो चुकी है. मैंने ज़ब उसके परिवार वालों से मिलकर शादी कराने की बात कही तो सभी ने मारपीट करते हुए कहा की तुम मेरे जाति की नहीं हो तुमको हमलोग घर में नहीं रखेंगे.

वहीं आगे युवती ने कहा की 22 फरवरी की रात आदर्श ने उसे जबर्दस्ती एबॉर्शन करवाने के लिए जबरदस्ती करने लगा ज़ब मैंने विरोध किया हमको आदर्श ने कमरे से भगा दिया. ज़ब मै दुबारे कमरे में रहने गई तो मकान मालिक ताला बंद कर दिया. मै घटना के बाद कई बार महिला थाना गई लेकिन मेरे कोई नहीं सुना तो मैंने एसएसपी जगुनाथ रेड्डी से न्याय की गुहार लगाई.तब जाकर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी ने बताया की पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुरे मामले की जांच की जा रही है. लड़की मेडिकल जांच कराया जा रहा है. आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी.

56
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *