बिहार में पैसा डबल करने का लालच देकर करोड़ों की ठगी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जानिए कैसे बनाता था लोगो को बेवकूफ

Live News 24x7
3 Min Read

खबर बिहार के रोहतास जिले की है जहां रोहतास पुलिस ने नेटवर्किंग कंपनी के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी रौशन कुमार कश्यप पर लोगों को निवेश पर हर महीने 10 प्रतिशत मुनाफा देने का लालच देकर धोखाधड़ी करने का आरोप है। यह गिरफ्तारी गुरुग्राम के सेक्टर-85 स्थित एक फ्लैट से हुई है।

आपको बता दे कि यह मामला सासाराम नगर थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां एक नेटवर्किंग कंपनी और ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से दर्जनों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की गई थी। रोहतास पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सासाराम नगर थाना क्षेत्र के शेरगंज मोहल्ला निवासी रौशन कुमार कश्यप के रूप में हुई है।

पीड़ितों के अनुसार, आरोपी myadapool.net  और टीसीएल आडा नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग कर नेटवर्किंग का जाल फैलाता था। वह लोगों को निवेश के लिए प्रेरित करता था और हर महीने 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देता था। साथ ही यह भी भरोसा दिलाता था कि यदि पैसा वापस नहीं मिला, तो जमीन या पूरी पूंजी लौटा दी जाएगी।

बताया जाता है कि आरोपी और उसकी टीम भोले-भाले लोगों को फंसाने के लिए स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेमिनार भी आयोजित करती थी। इस गिरोह में आरोपी की पत्नी अमृता कश्यप, भाई राकेश कुमार कश्यप, खुशबू कश्यप, राजू कश्यप के अलावा दिल्ली और गुरुग्राम के कुछ अन्य लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं।

पीड़ितों का आरोप है कि सासाराम और आसपास के कई लोगों से लगभग दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई है।

वही मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार चल रहा था। तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर रोहतास पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस पूरे सिंडिकेट में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

12
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *