आज JDU में शामिल हो रहे निशांत कुमार, राजनीति में पिता के नक्शेकदम पर करेंगे शुरुआत

Live News 24x7
3 Min Read

बिहार में इन दिनों सियासी पारा हाई है. नीतीश कुमार के सीएम पद छोड़ने के ऐलान के बाद से ही नए सियासी समीकरणों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज जदयू में शामिल होकर अपनी सियासी यात्रा चंपारण से शुरू करेंगे. उन्हें उपमुख्यमंत्री पद का संभावित दावेदार माना जा रहा है.

दूसरी तरफ नीतीश कुमार अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ पर निकलेंगे, जो बतौर मुख्यमंत्री उनकी अंतिम यात्रा हो सकती है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज अमित शाह से मिलेंगे, बिहार की राजनीतिक हलचल पर चर्चा होगी.

आज नीतीश कुमार के बेटे निशांत जदयू के प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में विधिवत दल की सदस्यता लेंगे.सदस्यता लेने के बाद निशांत अपने पिता नीतीश कुमार की तरह ही,अपनी सियासी यात्रा चंपारण से शुरू करेंगे. नीतीश कुमार ने भी अपनी सभी यात्राएं यही से शुरू की है.आने वाले दिनों में जदयू के सांगठनिक मोर्चे पर निशांत की बड़ी भूमिका होगी. सरकार में वह डिप्टी सीएम होंगे हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

इधर नीतीश कुमार एक बार फिर यात्रा पर निकल रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि बतौर मुख्यमंत्री के रूप में यह उनकी आखिरी यात्रा हो.नीतीश अपनी समृद्धि यात्रा में बचे हुए जिलों में मुख्यमंत्री जाएंगे. 10 मार्च से लेकर 13 मार्च तक यह यात्रा होने वाली है. सीएम पद छोड़ने के ऐलान के बाद इस यात्रा पर भी हर किसी की नजर टिकी हुई हैं.

10 मार्च को सुपौल 11 को किशनगंज और अररिया 12 कटिहार और पूर्णिया 13 मधेपुरा,सहरसा और खगड़िया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दौरान दस मार्च से तीन दिनों तक मधेपुरा में ही अपने पुराने मित्र और जदयू नेता ललन सराफ के घर पर रहेंगे.

आज डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे.गृह मंत्री आज थोड़ी देर के लिए पश्चिम बंगाल जाने के क्रम में बागडोगरा एयरपोर्ट पर ठहरेंगे. वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की उनसे मुलाकात होगी. बिहार में राज्यसभा चुनाव और नई सरकार बनने की संभावना को लेकर या मुलाकात काफी है हम मानी जा रही है.

154
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *