बिहार में प्रेमी को छुड़ाने गई पुलिस पर हमला : गर्लफ्रेंड से मिलने गया था युवक; ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Live News 24x7
3 Min Read

खबर बिहार के सुपौल जिले की है जहां सुपौल में गुरुवार की शाम प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की भी बात सामने आई है। आपको बता दे कि यह घटना नदी थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

मिली जानकारी के अनुसार लड़का एवं लड़की दोनों नाबालिग है। 2 साल से दोनों के बीच अफेयर चल रहा है। होली के अगले दिन युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके गांव पहुंचा। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों को इसकी जानकारी मिल गई।

इसके बाद ग्रामीणों ने युवक और युवती को पकड़ लिया और युवक को कथित तौर पर बंधक बना लिया। मामले की सूचना किसी तरह पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद नदी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए नाबालिग प्रेमी को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया और उसे अपने साथ थाना ले जाने की तैयारी करने लगी। इसी दौरान घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई, जिससे माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसी समय एक स्थानीय यूट्यूबर भी वहां पहुंच गया और पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगा। पुलिस ने जब उसे वीडियो बनाने से रोका तो वहां मौजूद लोगों की भीड़ भड़क उठी। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और कुछ लोगों ने कथित तौर पर युवक के साथ फिर से मारपीट शुरू कर दी।

इसी बीच रेस्क्यू कर रही पुलिस टीम पर भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से स्थिति को किसी तरह शांत कराया गया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

वही इस घटना को लेकर निर्मली के एसडीपीओ राजू रंजन कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम युवक को रेस्क्यू करने गई थी। इस दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस के साथ मारपीट की है। उन्होंने कहा कि घटना में किन-किन पुलिसकर्मियों को चोट लगी है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वही आपको बता दे कि ग्रामीणों ने दोनो नाबालिगं की शादी भी करवा दिया है जिसका एक विडियों वायरल हो रहा है।

17
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *