परिवार नियोजन सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर

Live News 24x7
3 Min Read
  • मिशन परिवार विकास पखवाड़ा को लेकर जिला स्तरीय प्लानिंग बैठक एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
  • बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मी हुए सम्मानित
मुजफ्फरपुर। जिला स्वास्थ्य समिति मुजफ्फरपुर के सभागार में बुधवार को मिशन परिवार विकास पखवाड़ा से संबंधित जिला स्तरीय प्लानिंग बैठक एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार की अध्यक्षता में किया गया।
इस बैठक में जिले के आरएडी, आरडीडी, आरपीएम, एसीएमओ, डीआईओ, एनसीडीओ, डीपीएम, डीपीसी, डीएमएंडई, डीडीए, मैनेजर प्रोग्राम पीएसआई इंडिया के साथ-साथ सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, बीसीएम, काउंसलर तथा चयनित एएनएम एवं आशा उपस्थित थे।
बैठक के दौरान सहयोगी संस्था पीएसआई इंडिया के सहयोग से पीपीटी के माध्यम से पिछले परिवार नियोजन पखवाड़ा की उपलब्धियों के आंकड़े साझा किए गए तथा आगामी पखवाड़ा की विस्तृत योजना पर चर्चा की गई। जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक परिवार नियोजन सामग्रियों की आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार एवं डीपीएम रेहान अशरफ द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सभी प्रखंडों को निर्देश दिया गया कि प्लानिंग फेज के अंतर्गत अपने-अपने स्तर पर कन्वर्जेंस मीटिंग आयोजित करें तथा सारथी रथ एवं परिवार नियोजन पखवाड़ा मेले का उद्घाटन सुनिश्चित करें।
डीपीएम रेहान अशरफ ने बताया कि मिशन परिवार विकास पखवाड़ा कुल पाँच चरणों में संचालित किया जाएगा। पहला चरण प्लानिंग फेज (16 से 21 फरवरी), दूसरा दंपति संपर्क पखवाड़ा (23 फरवरी से 5 मार्च), तीसरा हेल्थ मेला इनॉगरेशन (6 या 7 मार्च), चौथा सेवा प्रदाता चरण (6 से 20 मार्च) तथा पाँचवां रिपोर्टिंग फेज (25 मार्च तक) निर्धारित है।
प्रत्येक चरण में प्रखंडों की भूमिका पर डीपीएम महोदय द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। प्लानिंग बैठक के उपरांत परिवार नियोजन में उत्कृष्ट कार्य करने वालों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत प्रत्येक प्रखंड से चयनित उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा, मेडिकल ऑफिसर एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सम्मानित किया गया। साथ ही सहयोगी संस्था के रूप में बेहतर तकनीकी सहयोग हेतु पीएसआई इंडिया को भी विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।
25
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *