बिहार में टुटी पटरी पर दौर गई ट्रेन, बड़ा हादसा टला

Live News 24x7
1 Min Read

खबर बिहार के बेतिया जिले की है जहां एक बड़ा रेल हादसा होते होते बच गया। आपको बता दे कि यह मामला बेतिया जिले की है जहां बेतिया-नरकटियागंज रेलखंड पर शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। कुमारबाग रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी क्षतिग्रस्त पाई गई, जिससे इंटरसिटी ट्रेन के गुजरने के दौरान संभावित दुर्घटना को टाला जा सका।

कुमारबाग से बेतिया की ओर जा रही इंटरसिटी ट्रेन उसी क्षतिग्रस्त पटरी से गुजर रही थी। ट्रेन के लोको पायलट ने असामान्य स्थिति को भांपते हुए तुरंत सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने समय रहते ट्रेन की गति को नियंत्रित कर लिया, जिससे एक गंभीर दुर्घटना टल गई।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त रेल लाइन की जांच शुरू की गई और मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से, संबंधित ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही अस्थायी रूप से नियंत्रित की गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और रेल पटरी को जल्द से जल्द पूरी तरह दुरुस्त करने का काम जारी है।

58
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *