- पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करे,मोबाइल कम देखे -बीके विभा सभी के प्रति साकारात्मक सोच रखे–बीके करूणा
अशोक वर्मा
मोतिहारी : मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत मोतिहारी पॉलिटेक्निकल कॉलेज में ब्रह्माकुमारी बनियापट्टी सेवा केंद्र की बहनो ने तनाव मुक्त जीवन शैली पर वर्ग चलाया। पुरे विहार मे राज्य सरकार और ब्रह्माकुमारीज द्वारा सभी तकनीकी संस्थान मे यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जब देश की प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा सिह पाटिल थी तब उनहोने भी अपने कार्यकाल मे पूरे देश के केंद्रीय विद्यालयों में ब्रह्माकुमारीज द्वारा मुल्य निष्ठ शिक्षा अभियान चलाया था। उनहोने अधिसूचना जारी कर देश भर के केंद्रीय विद्यालयो के प्रचार्य के पास लिखित आदेश भेजा था। वह कार्यक्रम काफी हद तक सफल रहा था। वर्तमान समय देश परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है देशवासी संपन्नता की ओर बढ़ रहे हैं शुख सुविधा के साधन बढे हैं लेकिन आम लोगों का जीवन तनाव ग्रस्त होता जा रहा है, इन सब बातों को ध्यान मे रखते हुये विहार सरकार और ब्रह्माकुमारीज के संयुक्त तत्वावधान मे पुरे विहार के तकनीकी कालेज मे मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मोतीहारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन बनियापट्टी सेवा केंद्र प्रभारी बीके विभा, बीके करुणा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कॉलेज के प्राचार्य ने सभी बहनों का स्वागत किया।कार्यक्रम मे उपस्थित छात्र छात्राओ को संबोधित करते हुये बीके विभा ने कहा कि साधन संपन्नता के कारण प्राकृतिक साधनो को छोड आज ज्यादतर लोग कृत्रिम साधनो फर निर्भर होते जा रहे है।तनाव बढने का यह भी एक कारण है।उन्होने निर्भरताकम करने का सुझाव दिया।तनाव के अन्य कारण मे ,विशेष महत्वाकांक्षी होना, अधिक समय तक मोबाइल से चिपके रहना, देर रात को सोना तथा संतुलित आहार न लेना बढते तनाव का मुख्य कारण है।बीके करूणा ने कहा कि जिस भी धर्म को मानते है उसपर अमल करे।सभी के प्रति शुभ भावना और शुभ कामना रखे,गुस्सा से परहेज करे,सकारातमक सोच रखे,बीती हुई बातो पर बिन्दी लगा दे आप तनाव ,डिप्रेशन और टेंशन से मुक्त रहेगे।सिर्फ अपने पढ़ाई पर केंद्रित रहे,दुनियावी चकाचौंध बुलबुला समान होता है,उससे परहेज रखे। ब्रह्माकुमारीज मे जीवन दानी बीके संजय भाई ने बिहार सरकार से संपर्क कर यह महत्वपूर्ण सेवा आरंभ की है और आदेश पत्र निर्गत कराया है जिसके तहत उनहोने पहले चयनित भाई बहनो को प्रशिक्षित किया फिर उनकी सेवा आरंभ की।तमाम प्रशिक्षित बीके भाई बहन राज्य के तमाम पॉलिटेक्निक कॉलेजो में तनाव मुक्त जीवन शैली पर क्लास करा रहे हैं ।स्थानीय ब्रह्माकुमारी बहने इस दिशा में काफी सक्रिय है और वे अपने शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में जाकर के वहां के विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहने का तरीका बता रही है ।वे प्रैक्टिकल जीवन में परमात्मा से निकटता बढ़ाने की विधि भी सीखा रही है। मोतीहारी पॉलिटेक्निक कॉलेज मे आयोजित मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता मे प्राचार्य ,शिक्षक के साथ 250 स्टूडेंट शामिल हुये और ब्रह्माकुमारीज बहनो के अनोखे और प्रभावशाली क्लास का लाभ उठाये
78
