गया जी।इनर व्हील क्लब ऑफ गया सिटी के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है ।इसकी अध्यक्षता सीमा भदानी ने की जिसमें उनका साथ स अध्यक्ष स्मिता भदानी, कोषाध्यक्ष कंचन कुमार,आई एस ओ प्रीति कुमारी, एडिटर शिवानी वर्णवाल ने दिया है।
कार्यक्रम की शुरुआत जनरल मीटिंग से हुई जिसमें सभी पीठासीन पदाधिकारी अपने-अपने कार्यो की विस्तृत जानकारी दीं है ।
संयोगवश उसी दिन सी जी आर शिखा रानीजी का जन्मदिन था तो उनके हाथों केक कटवाया गया है।
सभी सदस्य एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दीं है। फिर गेम का आयोजन हुआ जिसमें सदस्यों ने भाग लिया और विजयी भी हुई ।होली के गानों पर सभी क्लब सदस्यों ने झुमकर नृत्य भी किया है।
अंत में होली दावत का भी लुत्फ़ उठाया है । इस कार्यक्रम में पी पी आशा मित्तल,प्रेमलता भदानी, शोभा कांधवे, चन्द्रलेखा प्रसाद, प्रभादेवी, निशा सेठ और बाकी सदस्यों ने भी खूब जमकर मस्ती किया ।हमारा इनर व्हील क्लब कभी समाजसेवा ,तो कभी मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित करता रहता है ताकि सदस्यों में एकजुटता और समरसता बनी रहे हैं ।इसकी जानकारी क्लब एडिटर ने दिया है।
52
