रांची/,रामगढ़:झारखंड में 48 स्थानीय नगर निकायों के लिए आज 23 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर सभी आवश्यक तैयारियों पूरी कर ली गई है। मतदान कर्मी आज पूरी तैयारियों के साथ अपने डिस्पैच सेंटर से बूथ के लिए रवाना हुए।
झारखंड में आज 23 फरवरी को होने वाले स्थानीय नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की देखरेख में सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। रांची, रामगढ़ समेत विभिन्न जिलों के डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियां नियत पोलिंग बूथों के लिए रवाना हो चुकी है। लोकतंत्र के इस मोहब्बत में भाग लेने के लिए मतदान कर्मियों में भी खासा उत्साह देखा गया। पुलिस प्रशासन की ओर से भय मुक्त वातावरण में मतदान कराने को लेकर सभी आवश्यक इंतजाम पूरी कर लिए गए हैं।
पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के पहले सुरक्षा कर्मियों को संबंधित बूथ पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन की ओर से मतदाताओं से अपने घर से निकलकर आज मतदान करने की अपील की गई है।
राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार महापौर और अध्यक्ष पद के लिए कल 562 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है जिसमें 188 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा वार्ड पार्षद के लिए कल 5562 उम्मीदवार चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं।
रांची में निकाय चुनाव में मतदान को लेकर रविवार को मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम अवस्थित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने खुद डिस्पैच सेंटर पहुंचकर संपूर्ण व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने निर्वाचन सामग्री वितरण काउंटर, सुरक्षा व्यवस्था, वाहन प्रबंधन, हेल्प डेस्क, चिकित्सा सहायता काउंटर तथा नियंत्रण कक्ष का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रामगढ़ में डीसी और एसपी के देखरेख और दिशा निर्देश पर डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को किया गया रवाना
रामगढ़ में निकाय चुनाव में मतदान को लेकर रविवार को रामगढ़ कॉलेज परिसर में बनाए गए डिस्पैच सेंटर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज और आरक्षी अधीक्षक अजय कुमार ने मतदान पदाधिकारियों की टीम को रवाना किया।
इस दौरान उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ओर पुलिस कप्तान अजय कुमार ने पोलिंग पार्टियों से संवाद कर चुनावी तैयारियों की प्रगति जानी। उन्होंने सामग्री वितरण एवं मिलान प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए मतपेटिकाओं को खोलने-बंद करने की विधि की भी जांच की तथा संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रक्रियाएं निर्धारित मानकों एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न हों, ताकि मतदान दिवस पर किसी प्रकार की व्यवधान की स्थिति उत्पन्न न हो
मौके पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने भी तैनात बलों एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए।
रामगढ़ में बनाए गए हैं 98 मतदान केंद्र
नगर पालिका चुनाव में मतदान को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए 98 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जिसमें 90 मतदान केंद्र और 8 सहायक मतदान केंद्र शामिल है, जो 60 भवनों में संचालित होंगे. चुनाव ड्यूटी में लगभग 650 मतदान कर्मी, 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 3 जोनल मजिस्ट्रेट और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेंगा। इसके लिए लगभग 125 छोटे-बड़े वाहन लगाए गए हैं।
मतदाताओं की संख्या :
कुल पुरुष मतदाता : 49,238
कुल महिला मतदाता : 48,460
कुल मतदाता : 97,698
5