निकाय चुनाव से पहले बोकारो में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 लाख की नकली विदेशी शराब बरामद

Live News 24x7
3 Min Read
  • झारखंड में 23 फरवरी को स्थानीय निकाय चुनाव के ठीक पहले बोकारो से पुलिस ने 10 लाख रुपए मूल्य की नकली विदेशी शराब को जब्त करने में सफलत मिली है

बोकारो:झारखंड में स्थानीय नगर निकाय चुनाव के पहले के बोकारो जिले की पुलिस ने चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के नरकंडी गांव में छापेमारी कर 10 लाख के नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। जिस मकान से शराब की यह खेप बरामद की गई है, उसके मालिक सोना महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जब्त शराब का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 10 लाख

पुलिस के अनुसार, जब्त शराब का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 10 लाख रुपए है। मामले में मकान मालिक सोना महतो ने पुलिस को बताया है कि उसने कमरा संतोष महतो को किराए पर दिया है और शराब उसी की है। पुलिस संतोष महतो सहित अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 274, 275, 292, 3 (5) तथा उत्पाद अधिनियम की धारा 47ए के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छापामारी दल में चतरोचट्टी थाना प्रभारी शशि शेखर कुमार सहित
कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

नकली शराब होली के दौरान खपाए जाने की थी तैयारी

बेरमो के एसडीपीओ बीएन सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नरकंडी के मकान में अवैध रूप से विदेशी शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर बोकारो एसपी के निर्देश पर छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने गांव पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया, जिसमें विभिन्न ब्रांडों की कुल 2,688 बोतल नकली विदेशी शराब बरामद की गई। इनमें 375 एमएल की 1,080 बोतल आईकॉनिक व्हाइट, 180 एमएल की 1,104 बोतल रॉयल स्टैग तथा 375 एमएल की 504 बोतल रॉयल स्टैग शामिल हैं। कुल बरामद शराब की मात्रा लगभग 793 लीटर आंकी गई है। सूत्रों के मुताबिक होली के दौरान विभिन्न इलाकों में खपाए जाने की तैयारी में थे शराब माफिया।
एसडीपीओ ने कहा कि त्योहार के दौरान अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें।

7
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *