गया के विष्णुपद थाना क्षेत्र के नवागड़ही में शनिवार को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ‘होटल घराना ग्रीन्स’ का भव्य उद्घाटन हुआ है। इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए हैं।इनके साथ बिहार सरकार के मंत्री सह हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, पूर्व एम एल सी अनुज कुमार सिंह, एवं कयी गण्माणय अतिथियों की गरिमायी उपस्थिति उद्घाटन समारोह हुआ है।अतिथियों का स्वागत घराना एसोसिएट के निदेशक संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह और मनीष सिंह ने किया है। इस अवसर पर भाजपा नेता संतोष कुमार सिंह, जय सिंह, संजीव कुमार उर्फ रिंकू सिंह, प्रख्यात अधिवक्ता राजीव सिंह, जायजीत सिंह और जितेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे हैं । विश्व प्रसिद्ध विष्णु पद मंदिर क्षेत्र में तीर्थयात्रियों के लिए विशेष ‘सात्विक’ व्यवस्था विष्णुपद मंदिर की पवित्रता और यहाँ प्रतिदिन आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए होटल में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।शुद्ध शाकाहारी व्यंजन: यहाँ श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह सात्विक और स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था है। आधुनिक आवास: होटल में वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए वर्ल्ड-क्लास रूम्स और सुविधाएं विकसित की गई हैं होटल में विवाह, सेमिनार, पार्टी, मिटींग आदी के आयोजनों के लिए उपयुक्त: यहाँ विशाल एवं आधुनिक इंतजाम किए गए हैं। निदेशक संजय कुमार सिंह ने बताया कि होटल का मुख्य उद्देश्य गया आने वाले तीर्थयात्रियों को एक ही छत के नीचे सुरक्षित, स्वच्छ और आरामदायक वातावरण के साथ बेहतर खान-पान उपलब्ध कराना है।
50
