अशोक वर्मा
मोतिहारी : अन्नपूर्णा रसोई जरूरतमंदों के बीच निशुल्क भोजन वितरण सेवा का आज चौथा वर्षगांठ मकर संक्रांति उत्सव के रूप में मनाया गया ! मानव की सेवा करना ही सबसे बड़ी सेवा है जरूरतमंदों की सेवा करना ईश्वर की सच्ची सेवा है! उक्त बातें अन्नपूर्णा रसोई के चौथ वर्षगांठ जिसके 195 वे सप्ताह के आयोजन का शुभारंभ करते हुए सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर स्वास्तिक सिन्हा ने कहा! वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य शशि कला जी ने मौके पर भोजन वितरण करते हुए कहा कि जरूरतमंदों को भोजन कराना यह महादान है इस सर्वोपरि मानव सेवा धर्म को कर रहे देवराहा बाबा गुरुकुल आश्रम सेवा परिषद और सीता देवी ओंकार नाथ जालान सेवा संस्थान के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं ! अन्नपूर्णा रसोई के सेवक राम भजन ने बताया कि जरूरतमंदों के बीच निशुल्क भोजन वितरण सेवा अन्नपूर्णा रसोई प्रत्येक शनिवार को दोपहर 1बजे पिछले 4 वर्षों से यह सेवा कार्य चल रहा है जो जिले में ऐतिहासिक कार्य के रूप में चर्चित हो रहा है ! जिसका शुभारंभ आज से 4 वर्ष पूर्व मकर संक्रांति के दिन किया गया था ,रेलवे स्टेशन पर भोजन वितरण वाले कार्य क्षेत्र को आज विशेष रूप से सजाया गया और जरूरतमंदों के बीच एक उत्सव के रूप में मना कर उनके बीच खुशी और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य किया गया ! वही सीता देवी ओंकारनाथ जालान सेवा संस्थान के विनोद जालान ने कहा कि अब प्रत्येक शनिवार को अन्नपूर्णा रसोई का लोगो को रहता है इंतजार और समय से पूर्व सैकड़ो की संख्या में लोगों की लग जाती है लाइने, भरपेट भोजन करने के बाद लोगों का पेट भरता है उससे उन्हें सुकून मिलता है उनके चेहरे पर जो खुशी का भाव झलकता है यह देखकर संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य सफल हो जाते हैं आज 600 से अधिक अप्रत्याशित भीड़ के बीच लाई, और मसालेदार खिचड़ी, अचार का वितरण किया गया! सेवा कार्य में देवराहा बाबा गुरुकुल आश्रम के अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा, सचिव डॉक्टर जय गोविंद प्रसाद , रंजीत कुमार ,राजेंद्र जालान, मधुसूदन जालान पर्यावरण विद केशव कृष्णा, अन्नपूर्णा रसोई सेवक, रामभजन,विक्की कुमार, गुड्डू कुमार रामचंद्र शाह आदि लोग उपस्थित रहे!
37
