अशोक वर्मा
मोतिहारी : मोतिहारी विधानसभा से जनसुराज के प्रत्याशी रहे जिले के जाने-माने चिकित्सक डॉक्टर अतुल कुमार ने कप-कपाती ठंड के बीच ग्रामीण क्षेत्र में जाकर जरूरतमंदों की सुधी ली। डॉ अतुल कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी ने झिटकहिया और बहुवारी गांव में सुबह जाकर ग़रीब ,बेसहारा, बिधवा, दिब्यांग और अशक्त मजलूमों के बीच कंबल का वितरण किया । गौरतलब है कि पूरा पूर्वी चंपारण जिला 15- 20 दिनों से भीषण ठंड के प्रकोप में है और आम जनजीवन काफी प्रभावित है खासकर के गरीब एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग बहुत कष्ट में जीवन जी रहे हैं ।उन्हें जलावन एवं कंबल की बहुत अधिक आवश्यकता थी ।इन्हीं आवश्यकताओं को देखते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉक्टर अतुल कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी ने मानवीय संवेदना का एक-एक अनूठा मिसाल पेश किया और मोटा कंबल का बंडल ले जाकर दोनों पति-पत्नी अपने हाथों से जरूरतमंदो को ओढाया। उन्होंने इस मानवीय सेवाकर दुआ एवं आशीर्वाद प्राप्त किया ।बताया जाता है कि किसी का दुआ और आशीर्वाद कभी विफल नहीं जाता है ।वर्तमान समय डॉक्टर अतुल कुमार अपना राजनीतिक करियर अपने बलबूता पर नये सिरे से बना रहे हैं। ये लंबे समय से किसी दूसरे दल में रहकर वहां भी काफी सेवा की है और अब जनसुराज पार्टी के मजबूत स्तंभ के रूप में जिले में सेवा कर रहे हैं। उनकी इस मानवीय सेवा कार्य के लिए काफी लोग प्रशंसा कर रहे है।
27
