भाजपा श्रेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र त्रिपाठी के जन्मदिन पर डा मनीष पकंज मिश्रा ने माँ दुर्गा की पावन तस्वीर देकर उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफल जीवन की कामना की

Live News 24x7
2 Min Read
  • नागेन्द्र त्रिपाठी  का सरल स्वभाव, दूरदर्शी सोच और कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनशीलता उन्हें विशिष्ट बनाती है।- राजेंद्र अधिवक्ता, संतोष ठाकुर
  • संगठन महामंत्री की तरह गया शहर में कोई नही
गया जी।भारतीय जनता पार्टी बिहार–झारखंड क्षेत्रीय संगठन के महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ज के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने उनसे भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं है। इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने  त्रिपाठी  को फूलों का बुके भेंट किया तथा माँ दुर्गा की पावन तस्वीर देकर उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफल जीवन की कामना की है।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि नागेंद्र नाथ त्रिपाठी  संगठन के प्रति पूर्णतः समर्पित, अनुशासित और कर्मठ नेता हैं। उनके कुशल संगठनात्मक नेतृत्व में बिहार–झारखंड क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिली है। वे कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक के रूप में सदैव प्रेरणा देते हैं और संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।  त्रिपाठी  का सरल स्वभाव, दूरदर्शी सोच और कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनशीलता उन्हें विशिष्ट बनाती है। पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में उनका योगदान अतुलनीय है। डॉ. मिश्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन आने वाले समय में और अधिक सशक्त होगा तथा समाज और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में नई उपलब्धियाँ हासिल करेगा।
अंत में, डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने ईश्वर से प्रार्थना की कि माँ दुर्गा की कृपा से नागेंद्र नाथ त्रिपाठी  सदैव स्वस्थ रहें और संगठन व देश सेवा में निरंतर अग्रसर रहें हैं।बधाई शुभकामनाएं देने वाले में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर मंटू कुमार बबलू गुप्ता।
211
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *