गया। बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी में पहली बार तकनीकी एवं उच्च शिक्षा को लेकर एक भव्य दो दिवसीय शिक्षा मेला एजूकेशन फेयर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिक्षा मेला दिनांक 10 जनवरी एवं 11 जनवरी, 2026 को होटल जी.आर. इंटरनेशनल नगमतिया रोड, गया जी में संपन्न होगा। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को देशभर के प्रतिष्ठित महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों की जानकारी देना तथा उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करना है। इसमें भाग लेने वाले शिक्षण संस्थानों के उच्च पदाधिकारी और प्रतिनिधि विधार्थियों को विभिन्न कोर्स , प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्ति, तकनीकी शिक्षा और केरियर विकल्पो के बारे में सामने जानकारी देगे।
शिक्षा मेले में में सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत या उर्तीण मैट्रिक, इंटरमीडिएट और स्नातक स्तर के छात्र छात्राओं को नि शुल्क प्रवेश की विशेष व्यवस्था की गई है।आयोजक ने बताया कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के विधार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा,आने वाले छात्र छात्राओं को एक जगह देश के प्रमुख शिक्षण संस्थाओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
इस शिक्षा मेला का आयोजन कौलेज अपतक गया एवं डीजनी एजुकेशन जोन & सोशल वेलफेयर फाउण्डेशन, 206, द्वितीय तल्ला, आशियाना टावर, एग्ज़ीबिशन रोड, पटना के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। मेले में समस्त भारत से 30–35 प्रतिष्ठित कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों के उच्च पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि भाग लेंगे, जो विद्यार्थियों को विभिन्न कोर्स, प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्ति, तकनीकी शिक्षा एवं करियर विकल्पों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी देंगे। शिक्षा मेले में सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण मैट्रिक, इंटरमीडिएट एवं स्नातक स्तर के छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क प्रवेश की विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजकों के अनुसार यह मेला ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा, क्योंकि उन्हें एक ही स्थान पर देश के प्रमुख शिक्षण संस्थानों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। शिक्षा मेला में कौलेज अपतक गया की ओर से विकास कुमार सिन्हा तथा डीजनी एजुकेशन जोन & सोशल वेलफेयर फाउण्डेशन की ओर से शम्स तबरेज अख्तर अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वहीं सवेयर सवेवेयर एजुकेशन के अनिल कुमार सिन्हा, धनबाद के प्रसिद्ध शिक्षाविद जावेद अंसारी, आरा के चर्चित शिक्षा सलाहकार संदीप कुमार एवं जननेता टिंकू गोस्वामी की भी सहभागिता रहेगी।आयोजकों ने बताया कि गया जी जिलांतर्गत सभी मुखिया, सरपंच एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की गई है। शिक्षा के क्षेत्र में यह आयोजन गया जिले के लिए एक ऐतिहासिक पहल मानी जा रही है, जो विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में यह आयोजन गया के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य विधार्थियों के भविष्य निर्माण में योगदान देते हैं ।
20