शिव बाबा  ईश्वरीय विश्वविद्यालय वृद्धा आश्रम  द्वारा गरीब  वृद्ध और असहायो के बीच  कंबल वितरण किया गया

Live News 24x7
1 Min Read

अरविंद श्रीवास्तव

दरभंगा : गिरते मानवीय मूल्यो के वर्तमान दौर में दरभंगा में संचालित शिव बाबा ईश्वरीय  विश्वविद्यालय द्वारा एक अनोखा सामाजिक कार्य आरंभ किया गया है जिसके तहत वृद्धा आश्रम संचालित हो रहा है। अध्यात्म और सेवा का अनूठा मिश्रण यहां देखने को मिलेगा। संस्था में समर्पित भाई बहनों के द्वारा क्षेत्र के गरीब, सहायक एवं जरूरत मंदो की  हमेशा सुधी ली जाती रही है। उसी कड़ी में  कडकडाती  ठंड के बीच आश्रम  प्रभारी ब्रह्माकुमारी खुशबू एवं उनकी टीम द्वारा जरूरत मंदो के बीच कंबल  वितरण किया गया। उक्त अवसर पर संबोधित करते हुए बहनों ने कहा कि गिरती कला के वर्तमान दौर में सेवा का महत्व बहुत बढ गया है। हम लोगों ने सीमित संसाधन के आधार पर यह सेवा  आरंभ किया है और भविष्य में इसका और भी व्यापक रूप होगा। सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी खुशबू ने कहा कि  सेवा में आत्मिक सुख मिलती है।

29
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *