- डिप्टी मेयर डॉ मोहन श्रीवास्तव और गणेश पासवान द्वारा प्रमाण पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया
गया जी।राष्ट्रीय सेवा योजना जगजीवन महाविद्यालय गया इकाई के स्वयंसेवकों ने मगध पुस्तक मेला में प्रथम स्थान प्राप्त किया, महाविद्यालय प्राचार्य प्रो.डॉ. सत्येंद्र प्रजापति और प्रोग्राम ऑफिसर डॉ सुनील कुमार ने जीते हुए प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि महाविद्यालय के सभी स्वयंसेवक हमेशा महाविद्यालय के कार्यक्रमों में भाग लेते रहते हैं। ग्रुप लीडर रितिक रौशन ने बताया कि 23 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक चल रहे मगध पुस्तक मेला सह सांस्कृतिक महोत्सव में निखिल कुमार ने लगातार अपने कला के माध्यम से लोक नृत्य की प्रस्तुतियाँ दीं और मगध पुस्तक मेला सह सांस्कृतिक महोत्सव में हो रहे नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे गया शहर में अपने महाविधालय का नाम रौशन किया है। निखिल कुमार और उनके टीम को गया के स्टेडिंग कमेटी सदस्य डिप्टी मेयर डॉ मोहन श्रीवास्तव और गणेश पासवान द्वारा प्रमाण पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया
96
