- सावित्रीबाई फुले केवल पहली महिला शिक्षिका ही नहीं थीं, बल्कि वे सामाजिक कुरीतियों, जातिगत भेदभाव महिला उत्पीड़न के विरुद्ध संघर्ष की सशक्त प्रतीक थीं।- राजेंद्र अधिवक्ता
गया जी।देश की पहली महिला अध्यापिका एवं नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता महान समाजसेविका सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश कार्यालय सह भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सह भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने की है। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने सावित्रीबाई फुले जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके योगदान को स्मरण किया है।डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि सावित्रीबाई फुले केवल पहली महिला शिक्षिका ही नहीं थीं, बल्कि वे सामाजिक कुरीतियों, जातिगत भेदभाव और महिला उत्पीड़न के विरुद्ध संघर्ष की सशक्त प्रतीक थीं। उन्होंने उस समय बालिकाओं और दलित समाज के लिए शिक्षा का द्वार खोला, जब समाज में महिलाओं को पढ़ाना पाप समझा जाता था। विपरीत परिस्थितियों, सामाजिक विरोध और अपमान के बावजूद उन्होंने शिक्षा के दीप को बुझने नहीं दिया और समाज में जागरूकता की अलख जगाई।उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले जी का जीवन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। नारी सशक्तिकरण, समानता और सामाजिक न्याय के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयास आज के भारत की नींव में शामिल हैं।इस अबसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, सम्मान और अवसर पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहे सावित्रीबाई फुले जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज में शिक्षा के प्रसार, महिला सम्मान और सामाजिक समरसता के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस कार्यक्रम का समापन “सावित्रीबाई फुले अमर रहें” के नारों के साथ हुआ है। नमन करने वालों में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर भाजपा नेता गोपाल प्रसाद यादव दीपक पांडे राणा रणजीत सिंह विजय प्रसाद उर्फ़ काला नाग इंदु भूषण मिश्रा सुनील कुमार मिश्रा मिराज अहमद मिहिर कुमार झा धर्मेंद्र प्रसाद दिनेश कुमार सनी कुमार पूनम कुमारी नवलेश बुंदेल मीना देवी ,धीरज कुमार गुप्ता,डॉक्टर अशोक सहित अन्य
20