बिहार स्टेट फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ

Live News 24x7
3 Min Read
पटना: गुरुवार को बिहार स्टेट फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (बीएसएफडीसी) की आधिकारिक वेबसाइट https://biharfilm.web.app/ का शुभारंभ  बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत एवं व्यय की सचिव श्रीमती रचना पाटिल द्वारा किया गया।
उक्त अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव श्री प्रणव कुमार ने सर्वप्रथम मुख्य सचिव  तथा सभाकक्ष में उपस्थित लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बीएसएफडीसी की वेबसाइट की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह वेबसाइट बिहार के सभी शूटिंग स्थलों को अत्यंत प्रभावी एवं आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करती है, जिससे उपयोगकर्ता को वास्तविक अनुभव की अनुभूति होती है। उन्होंने बताया कि इस वेबसाइट के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरों के जरिये विश्व के किसी भी कोने से बिहार के शूटिंग लोकेशनों को आसानी से एक्सप्लोर किया जा सकता है।
श्री प्रणव कुमार ने आगे बताया कि इस वेबसाइट पर राज्य के कलाकारों का विस्तृत विवरण उपलब्ध है। साथ ही यह वेबसाइट एक ऐसा इकोसिस्टम प्रदान करती है, जिससे विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म निर्माण से जुड़ी सामग्री एवं सेवाएँ प्रदान करने वाले निजी क्षेत्र के प्लेयर्स भी इस प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण कर सकते हैं, जिससे उनकी जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकेगी।
मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने अपने संबोधन की शुरुआत में सभागार में उपस्थित सभी लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बीतते वर्ष के साथ हम अपने कार्यों में कुछ न कुछ सकारात्मक योगदान करते हैं और उसमें नई अच्छी चीजें जोड़ते हैं, जो हमारे लिए वैल्यू एडिशन का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि हमारी निरंतर कोशिश रहती है कि सिस्टम को और अधिक बेहतर कैसे बनाया जाए। Ease of Doing Business हमारा मूल मंत्र है और वर्ष 2026 तक बड़े डिजिटल रिफॉर्म्स के लक्ष्य की दिशा में बीएसएफडीसी की यह वेबसाइट निश्चित रूप से एक सकारात्मक एवं महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह, सांस्कृतिक कार्य निदेशालय की निदेशिका श्रीमती रूबी, पुरातत्व निदेशालय के निदेशक श्री कृष्णा कुमार, फिल्म निगम के अधिकारी तथा कला एवं संस्कृति विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन  सामान्य प्रशासन विभाग के  महानिदेशक एवं मुख्य जाँच आयुक्त, बिहार सरकार श्री दीपक कुमार सिंह द्वारा किया गया।
27
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *