अशोक वर्मा
मोमबत्ती जलाकर केक काटा गया मोतिहारी : नगर के बनिया पट्टी मोहल्ले में संचालित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में पुराने वर्ष 2025 की विदाई एवं नव वर्ष 2026 का स्वागत बड़े ही आत्मिक भाव ,योग विधि एवं विचार संगोष्ठी के साथ-किया गया।साथ साथ रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन भी किया गया ।सभी के प्रति शुभ भावना के कामना के साथ सुबह 3 घंटे का योग भट्टी का हुआ उसके बाद दैनिक मुरली वर्ग में परमात्मा के महावाक्य को सुनाया गया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में नव वर्ष के स्वागत पर केंद्रित एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसको संबोधित करते हुए सेवा केंद्र प्रभारी बीके विभा ने कहा कि नया वर्ष 2026 सभी के लिए शुभ हो ऐसी कामना करते है। नव वर्ष मे हम प्रवेश कर रहे है यह हम सभी के लिए अति प्रसन्नता की बात है लेकिन ब्रह्माकुमारी में ज्यादा प्रसन्नता की बात यह है कि हम अब नये युग की ओर एक कदम और आगे बढे है। यह हमारे लिए त्योहार समान है। उन्होंने कहा कि 1936 में संस्था के स्थापना के साथ ही बाबा ने बताया है कि पुरुषोत्तम संगम युग 100 वर्षों का है।मुख्यालय माउंट आबू से आये शुभकामना पत्र को भी पढा। मीडिया विग के बीके अशोक वर्मा ने कहा कि 100 वर्षो का पुरुषोत्तम संगम युग अब मात्र नौ वर्ष का रह गया है।हम सभी सौभाग्यशाली है कि नई दुनिया के एक कदम और करीब आ गए। 1936 में ब्रह्मा बाबा ने साक्षात्कार के द्वारा विनाश और स्थापना का दृश्य देखा था लेकिन उनकी बातों को उस दौर में लोगों ने कल्पना कहा था अब पूरे विश्व के वैज्ञानिक एवं भविष्यवक्ता ही विनाश की बातें कह रहे हैं । प्राकृतिक प्रकोप और विश्व के देशों में टकराहट एवं युद्ध की विभीषीका के दृश्य पर अगर गौर किया जाए तो संभावित विनाशक दृश्य बिल्कुल स्पष्ट दिख रही है। बीके करुणा बहन ने नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि हम अब स्वर्णिम दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं , उन्होंने सभी को बहुत-बहुत मुबारकबाद दी। बीके रीना ने स्वमान को हमेशा याद रखने की सलाह दी।कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ भाई बहनों ने सभी को नववर्ष की बधाई दी।समारोह में उपस्थित रहने वालों में मुख्य रूप से बीके हरिशंकर त्रिपाठी,वीके ललन, बीके बंशीधर भाई ,बीके भरत,बीके शिव पूजन ,ई बीके हरिशंकर चौधरी,बीके वीणा, बीके अनीता,बीके पूनम,बीके नीलम,बीके मंजू, बीके श्वेता,बीके मुक्ता, बीके नंद, वीके सारिका ,बीके पूजा के अलावा काफी संख्या में भाई-बहन थे ।उक्त अवसर पर मनोरंजक खेलकूद ,क्वीन के साथ सामुहिक गीत नृत्य का भी आयोजन किया गया।मोमबत्ती जलाकर और केक काटकर नये वर्ष का स्वागत किया गया।
17