गया जी। जनता दल यूनाइटेड द्वारा हरिदास सेमिनार के प्रेक्षागृह में कार्यकर्ता के आभार सह सदस्यता अभियान समीक्षा कार्यक्रम आयोजित आयोजित किया गया जिसमें गया जिला के सभी क्षेत्रों से जदयू के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित हुए थे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री कल्याणपुर विधायक महेश्वर हजारी एवं पूर्व सांसद जहानाबाद अरुण कुमार पहुंचे थे इस कार्यक्रम में जयदेव के सभी कार्यकर्ताओं को अंगवास देकर सम्मानित किया गया एवं एनडीए की बड़ी जीत का श्रेय वहां पर उपस्थित एवं नहीं उपस्थित कार्यकर्ताओं को दिया गया महेश्वर हजारी ने कहा कि जिस प्रकार राज्य के मुख्यमंत्री निस्वार्थ रूप से सेवा सेवा भाव से पूरे बिहार को अपना परिवार समझकर कार्य करते हुए बिहार को आगे ले जा रहे हैं उसी प्रकार उनके एक-एक कार्यकर्ता भी उनकी नीतियों पर चलते हैं और वफादारी से काम करते हैं जिसके कारण एनडीए की प्रचंड जीत हुई है पूर्व सांसद अरुण कुमार ने कहा कि इस धरती पर जब तक नीतीश कुमार जैसे नेता हैं समाजवाद का पतन मुश्किल है समाजवाद हम सभी के अंदर कूट-कूट कर भारत है जहां भी अत्याचार होता है हम लोग चुप नहीं बैठते और जब नीतीश कुमार राज के मुख्यमंत्री हैं तो किसी को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है कोई दंगाई नहीं बचेगा एवं बेलागंज विधायक मनोरमा देवी ने कहा की पार्टी की जान पार्टी के रिढ कार्यकर्ता ही होते हैं जो पूरी ताकत लगाकर प्रत्याशी को जीत दिलाते हैं सरकार सोच नीती,नियत एवं योजनाओं को घर घर तक पहूचाते है चौक चोराहा पर बहस करते हैं की हमारी सरकार बेहतर विकास काम कर रही है उसीका परिणाम है की मेरे एवं मेरे एणडीए के 202 प्रत्याशी की जीत हुई है।इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विनोद कुमार यादव, कृष्णनंदन यादव, जदयू जिलाध्यक्ष द्वारिका दागी, बेलागंज विधानसभा प्रत्याशी अफरोज खातुन,जिला प्रभारी अरुण कुशवाहा, युवा जिलाध्यक्ष सतिश पटेल सहीत हजारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
20