रजरप्पा में अवैध शराब के अड्डों पर उत्पाद विभाग का बड़ा प्रहार, 40 लीटर चुलाई शराब और 100 किलो जावा महुआ बरामद

Live News 24x7
2 Min Read
  • बारलोंग, बुध बाजार, फणिकपुर और छोटकी लारी में एक साथ चार ठिकानों पर छापेमारी, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप
रामगढ़: जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए उत्पाद विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश एवं सहायक आयुक्त उत्पाद, रामगढ़ के मार्गदर्शन में मंगलवार को उत्पाद बल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रजरप्पा थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई में अवैध शराब निर्माण के चार ठिकानों को निशाने पर लिया गया।
उत्पाद विभाग की टीम ने बारलोंग, बुध बाजार, फणिकपुर एवं छोटकी लारी में एक साथ चार स्थानों पर छापेमारी की। अभियान के दौरान करीब 40 लीटर अवैध चुलाई शराब और लगभग 100 किलोग्राम फर्मेंटेड जावा महुआ बरामद किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया।
विभागीय स्तर पर बरामदगी के बाद अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार में संलिप्त आरोपियों की पहचान की जा रही है। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अग्रतर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अवैध शराब के कारोबार पर प्रशासन की पैनी नजर
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे गैरकानूनी कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध शराब के धंधे पर लगाम लगाने की दिशा में सख्ती का संदेश दिया गया है।
22
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *