जदयू का कार्यकर्ता आभार सम्मेलन में पूर्व मंत्री महेश्वर हाजारी,अरुण कुमार ने कार्यकर्ताओं को दिए सम्मान, कार्यकर्ता को भरा जोश

Live News 24x7
4 Min Read
बूथ से जिला स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान, संगठन को और मजबूत करने का संकल्प
गयाजी। शहर के हरिदास सेमिनरी स्थित टाउन हाल में शुक्रवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुए इस सम्मेलन में गया जिला सहित आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पूरे टाउन हाल में उत्साह, अनुशासन और संगठनात्मक एकजुटता का वातावरण देखने को मिला। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना, उनके मनोबल को बढ़ाना और संगठन को और अधिक मजबूत बनाना रहा है।*वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से बढ़ा सम्मेलन का महत्व:*
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद सह जदयू के वरिष्ठ नेता डा. अरुण कुमार, पूर्व मंत्री सह विधायक महेश्वर प्रसाद हजारी, बेलागंज की विधायिका मनोरमा देवी, पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद यादव, जिला संगठन प्रभारी सह किसान आयोग के सदस्य अरुण कुशवाहा, पूर्व विधायक कृष्णानंद यादव तथा महानगर जदयू गया के जिलाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद उर्फ राजू बरनवाल, अजय कुशवाहा,महिला जिलाअध्यक्ष, उप प्रमुख सतिश पटेल,अवध बिहारी पटेल,विनोद यादव, प्रकाश राम पटवा,मगध विश्वविद्यालय छात्र संध अध्यक्ष उतम कुशवाहा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं फूलमालाओं से सम्मानित किया गया है।
कार्यकर्ताओं की मेहनत को मिला सम्मान
सम्मेलन के दौरान पार्टी के उन कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने चुनाव के समय बूथ स्तर पर दिन-रात मेहनत कर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का काम किया है। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं की इसी निष्ठा और समर्पण का परिणाम है कि चुनावी नतीजों में जदयू का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है।
नेतृत्व का संदेश: और बेहतर प्रदर्शन की तैयारी
मुख्य अतिथि डा. अरुण कुमार एवं पूर्व मंत्री सह विधायक महेश्वर प्रसाद हजारी ने संयुक्त रूप से सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि गया जिला ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार में जदयू का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसी ऊर्जा और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया है। नेताओं ने मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बिना जातिवाद और परिवारवाद के बिहार को विकास के पथ पर आगे ले जाने का कार्य पूरे देश के लिए मिसाल है।
आगामी चुनाव और विकास का रोडमैप
महानगर जिलाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद उर्फ राजू बरनवाल ने कहा कि जदयू आगामी चुनावों में पूरी मजबूती के साथ उतरेगी और भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाला कार्यकाल औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और समग्र विकास को समर्पित रहेगा।
सम्मेलन के अंत में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। पूरे आयोजन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया, जिससे सम्मेलन को ऐतिहासिक बताया
39
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *