मगध शिक्षण संस्थान में वार्षिक महोत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Live News 24x7
2 Min Read
खीजरसराय
प्रखंड अंतर्गत गौहरपुर में सोमवार को मगध शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया है।इस  कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल की निदेशक मधु प्रिया द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई है। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला, जहां बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही है।
इस वार्षिक महोत्सव के दौरान मगध शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं। बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की है, वहीं पारंपरिक नृत्य, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं का सुंदर संदेश दिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया है।
मुख्य अतिथि मधु प्रिया ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, संस्कारों और आत्मविश्वास का विकास भी जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें और यह समझें कि उनके बच्चे किस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, ताकि वे समाज में एक अच्छी पहचान बना सकें। इस मौके पर उपस्थित मगध शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर जे.एन. पांडेय एवं प्रिंसिपल सी.के. पांडेय ने बताया कि उनके विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों पर विशेष जोर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में अनुभवी और योग्य शिक्षक उपलब्ध हैं, जो बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से सर्वांगीण विकास की ओर प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ वार्षिक महोत्सव का समापन किया गया है।
24
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *