स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति की बैठक संपन्न

Live News 24x7
4 Min Read

अशोक वर्मा

केंद्र एवं बिहार सरकार को हर हालत में सेनानी उत्तराधिकारी पेंशन देना होगा –अशोक वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेतिया पश्चिमी चंपारण स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति।  पश्चिम चंपारण जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर के सागर पोखरा मंदिर परिसर में काशी प्रसाद की अध्यक्षता में हुई , उक्त बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक वर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरनाथ प्रसाद उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुये काशी प्रसाद ने कहा कि हम लोग पेंशन के लिए पटना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाए हैं लेकिन अभी तक वहां से कोई निर्णय नहीं आया है। उन्होंने कहा कि सरकार को भी हम लोग आवेदन दिए हैं और 2024 में मांग को लेकर हम लोगों ने पटना में घेराव भी किया था ।हाई कोर्ट में  हम लोगों ने जो मुकदमा दर्ज किया है उसमें पेंशन के अलावा अन्य तमाम तरह की सुविधा की मांग की गई है. हम लोगों ने उत्तराखंड, पंजाब ,उड़ीसा सहित पांच राज्यों में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों को मिल रही पेंशन को आधार बनाया है।बिहार ही एक ऐसा राज्य है जहां पेंशन नहीं मिल रही है । बख्तियारपुर सम्मेलन में मुख्यमंत्री से मिलकर हमलोगो ने मांग रखा था और मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि पेंशन देंगे लेकिन मुख्यमंत्री ने  इस दिशा में कोई भी कार्यवाई नहीं की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी के परिवार को राष्ट्रीय परिवार घोषित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस देश ने अपने सेनानी एवं उनके परिवार को सम्मान दिया है वह देश दिनों दिन उन्नति के शिखर तक पहुंचा है। देश ने तो बहुत तरक्की किया लेकिन सेनानी परिवार आज भी बहुत ही उपेक्षित है ।उस  परिवार के बहुत से लोग अभाव में जी रहे हैं।कई रिक्शा ठेला तक चला रहे हैं। सरकार के लिए यह शर्म की बात है । जिन सेनानियों के त्याग तपस्या के बल पर हमें आजादी मिली आज उनका परिवार अभाव में जी रहा हैं ।उन्होंने कहा कि हर हालत में केंद्र एवं बिहार सरकार को स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों को पेंशन  होगा। 1000 वर्ष के गुलाम भारत को हमारे पूर्वजों ने आजादी दिलाई है इसलिए इस देश पर पहला हक स्वतंत्रता सेनानी परिवार का बनता है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि इन मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर बडे आंदोलन की तैयारी चल रही है । हम लोग सरकार पर पेंशन  के लिए दबाव बनायेगे।उक्त अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ ने  कहा कि संगठन की शक्ति बहुत बड़ी शक्ति होती है और जब तक हम लोग अपने संगठन का विस्तार नहीं करेंगे तब तक सरकार हमारी बातों पर ध्यान नहीं देगी ।आज सरकार कई क्षेत्र एवं लोगों के लिए पर खजाना खोल दी  है और काफी लोगों को बहुत कुछ दे रही है। जेपी सेनानी तक को  पेंशन दे रही है लेकिन स्वतंत्रता संग्राम के जो योद्धा थे उन्हे दरकिनार कर दिया गया है।यद्यपि देश पर प्रथम हक उनका बनता है ।सरकार आज सेनानी परिवार को एकदम दोयम दर्जे का नागरिक बनाकर रख दी है। उन्होंने उपस्थित लोगों का आह्वान किया कि आप लोग संगठन की शक्ति को बढ़ावे और सदस्यता को तेज करे।ताकि 2026 में जो राष्ट्रीय आंदोलन होने जा रहा है उसमें हम लोग अपनी बुलंद आवाज  रख सके ।संबोधित करने वालों में राजेंद्र  मिश्रा ,लालजी प्रसाद ,रामनाथ राम ,अरविंद सिंह आदि  थे ।कार्यक्रम में उपस्थित रहने वालों में बिदा लाल साहनी ,लखी चंद्र राम, किशोर प्रसाद ,पुण्य देव ठाकुर, भिखारी महतो ,नंदू प्रसाद एवं अन्य लोग थे।

24
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *