गया। गया जिला तैलिक साहू सभा की मासिक बैठक रविवार को तैलिक भवन, टेकारी रोड, गया जी में जिला अध्यक्ष अजय साव की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। ठंड को देखते हुए बैठक का समय दोपहर 1:00 बजे निर्धारित किया गया था। इससे पूर्व कोर कमेटी की बैठक दोपहर 12:00 बजे हुआ है।
इस बैठक में संगठन विस्तार, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा पंचायत चुनाव में समाज की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई है। इसके साथ ही समाज के लोगों की स्थानीय समस्याओं पर विचार-विमर्श कर आपसी सहयोग एवं सामाजिक पहल से उनके समाधान पर जोर दिया गया है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना एन एस एस का राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने वाले गया जिले के खुखड़ी गांव, नीमचक बथानी निवासी शैलेन्द्र कुमार जी को उनकी उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं एवं उपलब्धियों के लिए गया जिला तैलिक साहू सभा की ओर से सम्मानित किया गया है। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजय साव ने की तथा मंच संचालन जिला महासचिव जियालाल ने किया है।
इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छोटन साव, महिला अध्यक्ष पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष गोपाल साव, रामप्रवेश एवं दिनेश, कोषाध्यक्ष अरुण, युवा अध्यक्ष गुड्डू, संगठन मंत्री श्रवण कुमार, शिवनाथ प्रसाद, कृष्णा सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष अजय साव, उदय साव, शिवपूजन साव, अनिल, रंजीत, सोनी एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे हैं।
इस बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर संगठन का विस्तार करने का संकल्प लिया।
29