Live News 24×7 के लिए कैलाश गुप्ता।
बिहार। पूर्वी चंपारण जिले में बेंच डेस्क की आपूर्ति और वृहत मरम्मती कार्य मे भारी पैमाने पर की गड़बड़ी की चर्चा काफी जोरों पर रही जिसमें जहाँ कई संवेदक मालामाल हुए वही इसका दंश पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार को झेलना पड़ रहा है।
बताया जाता है कि बेंच डेस्क के भुगतान में संबंधित लिपिकों सहित तत्कालीन स्थापना डीपीओ के द्वारा भी करोड़ों का वारा न्यारा किया है जबकि डीईओ संजय कुमार को निलंबित सहित अन्य दंड भी भोगना पड़ रहा है।
गौरतलब हो कि शिक्षा विभाग के निदेशक प्रशासन मनोरंजन कुमार ने अपने पत्र 333301 दिनांक 10 दिसंबर 25 से डीईओ संजय कुमार के विरुद्ध कुल 5 विन्दुओं पर आरोप सत्य बारकरार रखते हुए बिहार सरकारी सेवक नियमावली 2005 के संशोधित नियम 14 (v) के प्रावधानों के तहत संचयी प्रभाव के बिना एक वेतन वृद्धि अवरुद्ध करने की शास्ति अधिरोपित/संसूचित किया गया है।
डीईओ सर कुमार के विरुद्ध प्रमाणित आरोपों में…..
1, उप विकास आयुक्त पूर्वी चंपारण के पत्रांक 683 दिनांक 9 अपैल 25 द्वारा जिलाधिकारी को समर्पित जांच प्रतिवेदन में जिलान्तर्गत विद्यालयों में बेंच डेस्क की गुणवत्ता असन्तोष जनक पाया जाना।
2, सभी वृहत मरम्मती कार्य से सम्बंधित प्राकलन नही पाया जाना, अभिलेख में त्रुटिपूर्ण कार्यादेश पाया जाना, बिना हस्ताक्षरित कोटेशन जैसे लापरवाही बरतना, संचिका का लापरवाही पूर्ण तरीके से संधारण करना तथा कार्य में शिथिलता बरतना आदि।
3, वित्तीय अनियमितता, सरकारी राशि का दुर्विनियोजन किया जाना।
4, वरीय पदाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करना तथा 5, बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली 1976 के नियम 3 (1) का उल्लंघन करना।
1274