जिला कांग्रेस  कार्यालय  बंजरिया पंडाल मे समीक्षात्मक बैठक

Live News 24x7
3 Min Read
मोतिहारी,
अशोक  वर्मा
जिला कांग्रेस कार्यालय, गांधी आश्रम, बंजरिया पंडाल, मोतिहारी* जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम, बंजरिया पंडाल में जिला कांग्रेस कमिटी की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ई. शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य विगत विधानसभा चुनाव में पार्टी की पराजय के कारणों की समीक्षा करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति तय करना था।
अध्यक्ष ई. शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि—
“विधानसभा चुनाव में मिली हार से निराश होने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि इससे सीख लेकर हमें संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय और जनोन्मुखी बनाना होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की आत्मा है, और उनकी प्रतिबद्धता ही संगठन को मजबूती प्रदान करती है। आने वाले समय में हमें गाँव-गाँव, कस्बे-कस्बे तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को समझना होगा और कांग्रेस पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना होगा।”
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए नियमित समीक्षा, प्रशिक्षण और जनसंपर्क कार्यक्रमों को गति दी जाएगी, ताकि अगली चुनावी चुनौतियों का मजबूती से सामना किया जा सके।
बैठक में सभी प्रखंडों से आए पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन ने अपने विचार रखते हुए बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने, जनसंपर्क अभियान को तेज करने, तथा जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने पर जोर दिया।
*सभा के अंत में जिला अध्यक्ष ई. शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय ने सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजन से विशेष आह्वान किया कि—*
“आगामी 14 दिसम्बर 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में आयोजित ऐतिहासिक ‘वोट चोर—गद्दी छोड़’ महारैली में जिले से अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। आपकी उपस्थिति इस आंदोलन को गति देगी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक सशक्त संदेश देगी।”
बैठक में रक्सौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह पूर्व विधायक श्याम बिहारी प्रसाद , प्रो० विजय शंकर पाण्डेय, शैलेन्द्र कुमार सिंह, मुनमुन जयसवाल, सतेन्द्र तिवारी , चुमन जयसवाल, आबीद हुसैन, धनंजय तिवारी, ओसौर्दूर रहमान, रंजन शर्मा, उमाशंकर यादव, विजय कांत त्रिपाठी, डॉ० अफरोज आलम सहित जिले के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, NSUI एवं सेवादल के प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
69
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *