आज 10 बजे लक्ष्मीपुर मे है स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति का “10 बजे 10 मिनट स्वतंत्रता सेनानी के नाम” कार्यक्रम 

Live News 24x7
2 Min Read

मोतिहारी,

अशोक  वर्मा

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार  समिति के राष्ट्रीय  कार्यक्रम अंतर्गत प्रत्येक माह के प्रथम रविवार  की “सुबह 10 बजे 10 मिनट स्वतंत्रता संग्राम के शहीदो एवं सेनानी के नाम” कार्यक्रम अंतर्गत 7 दिसंबर की सुबह 10 बजे नमक सत्याग्रह के महान योद्धा मनमोहन प्रसाद श्रीवास्तव के आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है।कार्यक्रम  के प्रारूप एवं उद्धेश्य पर जिलाध्यक्ष केके पाठक ने बताया कि  में सर्वप्रथम झंडोत्तोलन राष्ट्र गान होगा उसके उपरांत स्वतंत्रता सेनानी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर नमन  करेगे और फिर उसके बाद राष्ट्र गान होगा फिर स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी मनमोहन प्रसाद श्रीवास्तव के साथ चंपारण के सेनानियो के योगदान पर परिचर्चा होगी। श्री  पाठक ने कहा कि यह कार्यक्रम देश भर मे सेनानी परिवार समिति द्वारा कई वर्षो से मनाया जा रहा है।जिले का यह आयोजन लक्ष्मीपुर मे सेनानी पुत्र महेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव उर्फ कदिक प्रसाद के आवास पर रविवार को 10 बजे आयोजित  है।कार्यक्रम  के स्वागताध्यक्ष मनोज कुमार शिक्षक ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर तो देशवासी राष्ट्रीय पर्व पर तो सेनानियो को याद करने की औपचारिकता पुरी करते है,लेकिन सेनानी उत्तराधिकारी परिवार प्रत्येक माह यह आयोजन कर देश मे आम नागरिको मे सेनानियो के बलिदान की गाथा को ताजा कर नये सिरे से राष्ट्रीयता और राष्ट्र धर्म पैदा कर रही है।

74
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *