गया जी।शांति निकेतन एकेडमी में उत्साह के साथ शुक्रवार को विद्यालय के सभी शाखाओं (ए०पी० कॉलनी, अर्चना हाउस, कटारी हिल रोड़, रौना (चाकंद) में ब्लू कलर डे मनाया गया, विद्यालय परिसर को ब्लू कलर के गुब्बारे और हाथ से बनाए क्राफ्ट बनाकर सजाया गया है। इस आयोजन मे सभी बच्चे और शिक्षिकाएँ ब्लू रंग के वेश भूषा में नजर आए, ब्लू कलर से संबधित एक्टिविटीज कराये गए हैं। प्ले ग्रुप की छात्र आदया, शिवा मौर्या, अनव, रेयांश नयन डॉल्फिन तथा फ्लॉवर के वेश भूषा में नजर आए, वही कक्षा जूूनियर के०जी० के सभी बच्चों ने तितली का चित्र बनाकर उसे ब्लू रंग से भरा है, नर्सरी कक्षा की छात्र मयंक, सृष्टि, अनव राज, शारांस ने बाॅल बनाई और कक्षा में सभी बच्चों ने बाॅल बनाकर ब्लू रंग से थम्ब प्रिटिंग की, कक्षा जुनियर के०जी० के छात्र एकलव्य, काव्या कुमारी, शौर्य राज ने तितली बनाई तथा सभी बच्चों ने तितली बनाकर ब्लू रंग से थम्ब प्रिटिंग की, कक्षा सिनियर के०जी० के छात्र कशिश, शाजैब, दर्शित, अरहम, आदिती ने बटरफ्लाई, व्हेल फिश, ऑक्टोपस, डोरेमोन बनाए और सभी छात्रों ने मोती, चमकीले बिंदी से एक्टविटी बनाई है।विद्यालय के चेयरमैन हरि प्रपन्न ने बताया कि इस आयोजन का मकसद लर्न विद फन के द्वारा बच्चों के दिमाग में किसी कलर के प्रति उनकी अवधारणा को पूरी गहराई के साथ जगह दिलाना है, उन्होंने बताया कि ब्लू डे के अवसर पर बच्चों की पूरी गतिविधियां ब्लू कलर से प्रभावित थीं, मसलन बच्चों ने जो कुछ किये या रचे, सबमें कहीं न कहीं ब्लू रंग अपनी जगह बनाये हुए था, ब्लू डे पर बच्चों ने ब्लू कलर की कच्ची सामग्रियों का उपयोग कर तितली, व्हेल मछली, ब्लू हाथी, ऑक्टोपस आदि बनाये, ये सभी ब्लू रंग से ही बने भी और दिखे भी।
उल्लेखनीय है कि शांति निकेतन एकेडमी इस तरह के आयोजन कराने के लिए गया शहर में सबसे प्रसिद्ध माना जाता है। और उन्होंने बताया कि शांति निकेतन में ब्लू डे के अतिरिक्त रेड डे, येलो डे, ग्रीन डे और अंरिज डे मनाया जाता है हर वर्ष। कार्यक्रम का नेतृत्व सभी शिक्षिकाओं एवं प्राचार्या की देख-रेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर एकेडमी के सारे बच्चे, शिक्षिकाएं ब्लू कलर के आयोजन में बहुत ही उत्साहित दिखे।
41