परमात्मा के महावाक्य मे बताये गये बातो का क्रियान्वयन आरंभ,कल्प के अंतिम समय गली-गली , घर -घर सेवाकेंद्र और पाठशाला खुलेगे अंतर्गत  बलिया गांव में ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र खुला

Live News 24x7
3 Min Read

अशोक वर्मा

मुजफ्फरपुर :  ब्रह्माकुमारीज मे अंतिम सेवा परमात्मा तक संदेश देने का अंतिम जिम्मेदारी का जो टास्क दिया है उसे सफल करने के लिए मुजफ्फरपुर सब जोन द्वारा लगातार पहल किया जा रहा है।सेवा अंतर्गत जिले के कुढनी  ब्लाक अंतर्गत बलिया गांव में ब्रह्मकुमारीज का नया सेवा केंद्र खुला ।सेवा केंद्र का उद्घाटन निमित्त माता एवं मुजफ्फरपुर से पधारी बीके सीता बहन एवं अन्य समर्पित बहनों ने फीता काटकर तथा नारियल छोड़कर किया ।उद्घाटन के अवसर पर बीके सीता बहन ने नई सेवा केंद्र के क्लासरूम मे प्रवेश करने के पूर्व पावरफुल दृष्टि दी और संक्षिप्त संबोधन में कहा कि समय प्रमाण यह सेवा केंद्र खुला है निश्चित यहां के आसपास के क्षेत्र मे जो भी आत्माए बाबा के परिचय से छुटी हुई है वह खींचे हुए आएगी और अपना भाग्य बनाएगी। कार्यक्रम में काफी संख्या में अतिथिगण पहुंचे थे उन लोगों ने  अपने संबोधन में सेवा केंद्र के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि इस ईश्वरीय  सेवाकेंद्र  के खुलने से इस क्षेत्र के लोगो की लॉटरी  खुल गयी।  भगवान यहा स्वयं पधारे है।कहा कि अब हमारी ड्यूटी बनती है कि हम सेवा को नए रूप में कैसे आगे बढ़ावे। कार्यक्रम के दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए मुजफ्फरपुर से पधारी के सीता बहन ने कहा कि समय की समीपता बहुत कुछ इशारा कर रही है ।बाबा इधर कई मुरलियो  में बहुत कुछ इशारा  दे रहे हैं। संदेशी द्वारा भी बाबा लगातार परिवर्तन का इशारा दे रहे है, जिन बच्चों के बुद्धि का लाइन क्लियर होगा वे बाबा के संदेश को कैच करेंगे और अंतिम समय में गैलप करते हुए संपूर्णता को प्राप्त करेंगे ।निश्चित तौर पर अंतिम सेवा हर आत्मा तक बाबा का संदेश पहुंचाना है ।अब हमें किसी भी तरह के साइट सीन के आकर्षण से परे जाना है और यज्ञ समापन के समय जो कुछ भी हमारे अंदर कमी कमजोरी है चाहे वह सूक्ष्म में ही क्यों ना हो,  हमें उसकी आहुति दे देनी है और घर-घर संपर्क कर बाबा के बच्चों को ढूंढना है और उन्हें बाबा का यह अविनाशी ज्ञान संदेश देकर उनके जीवन मे रोशनी भरनी है।उक्त अवसर पर सीता बहन ने शिव बाबा का ध्वज फहराया तथा ध्वज के नीचे उन्होंने उपस्थित सभी भाई बहनों से श्रेष्ठ जीवन जीने का संकल्प कराया।संकल्प में उन्होंने कहा कि ना किसी को दुख देंगे और ना किसी  से दुख लेंगे,छ किसी भी तरह के व्यसन को अपने पास फटकने नहीं देंगे। भारत के इस अविनाशी और आध्यात्मिक ज्ञान को हर दुखी आत्मा तक पहुंचा कर उनके जीवन में हरियाली लाने का प्रयास करेंगे । कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित तमाम अतिथि गणों को ईश्वरीय सौगात भेंट किया गया।

84
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *