जेपी लोकतंत्र सेनानी संगठन ने मनाया  लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती

Live News 24x7
2 Min Read
  • भ्रष्टाचार उपर से नीचे आता है-सुदरदेव शर्मा   

अशोक वर्मा

मोतिहारी : जेपी लोकतंत्र सेनानी संगठन द्वारा नगर के राय हरिशंकर शर्मा सभागार में आयोजित लोकनायक जयप्रकाश नारायण  जयंती समारोह की अध्यक्षा राय सुंदर देव शर्मा ने की उद्घाटन भाषण में श्री शर्मा ने कहा कि जेपी जातिवाद और भ्रष्टाचार के प्रबल विरोधी थे ।जेपी के नेतृत्व में हुए छात्र आंदोलन से देश के युवाओं में नई शक्ति एवं ऊर्जा का संचार हुआ ।संपूर्ण क्रांति का नारा देने वाले लोकनायक महान थे , उन्होंने देश को एक नई दिशा दी ।श्री शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार हमेशा ऊपर से ही आता है उस समय की  व्यवस्था  भ्रष्टाचार में लिप्त थी ।आज भारत में जातिवाद और भ्रष्टाचार चरम पर है इसे हर हालत में समाप्त करना होगा। पत्रकार एवं गैर पेंशनर जेपी सेनानी अशोक वर्मा ने कहा कि सभी जेपी सेनानियों के पास अनुभवो का खजाना है हम लोग नई पीढ़ी को दिशा दे सकते हैं।आने वाले समय देश मे एकबार फिर बडा छात्र  आंदोलन  होगा।आज देश भ्रष्टाचार, पूंजीवाद और अनेक समस्याओ  से जूझ रहा है,इसी के गर्भ  से आदोलन भडकने जा रहा है जो अनियंत्रित होगा। अवकाश प्राप्त बैंक कर्मी  जेपी सेनानी अरुण कुमार ने व्यवस्था परिवर्तन की बातें कही। अखिलेश सिह ने जेपी के अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया ।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने जेपी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि जेपी ने पूरे देश को नई सोच दी थी, वे विनोवा भावे और गांधी के पक्के अनुयाई थे। संबोधित करने वालों में अशोक विजई ,शिवचंद्र झा ,भरत गुप्ता, इंद्रासन गिरी ,योगेंद्र गिरी के अलावा  अन्य  कई  सेनानी थे।

48
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *