इनर व्हील क्लब  आफ मोतिहारी लेक टाउन ने किया नव शक्ति डांडिया का मनमोहक आयोजन

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा 
मोतिहारी : इनर व्हील कल्ब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन ने नव रात्रि के समापन पर रविवार को  नव शक्ति डांडिया उत्सव का आयोजन किया।  कार्यक्रम का शुभारम दीप प्रज्ज्वलित कर अध्यक्ष लोकिता कुमारी , कुमारी अमृता निशा देव,  अबिदा शमीम, बिंदु गुप्ता  ने किया।सभी ने माँ दुर्गा की स्तुति गायन के द्वारा किया। कल्ब अध्यक्ष लोकिता कुमारी ने  उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुये  कहा कि हमारे समाज में  ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम से उत्साह वर्धन होता है।संगीत और पारम्परिक् नृत्य  मे अद्भुत मनोरंजन होता है। इस कार्यक्रम में कल्ब की सदस्यो और अनेक अतिथियों ने रंग बिरंगे परीधान मे सजी  पारम्परिक्  गीत गरवा डांडिया किये।  मंच संचालन  पी पी राखी शाह ने की ।कल्ब की सदस्य नीलम कुमारी वर्मा, सीमा गुप्ता, नीलू श्रीवास्तव, निशा प्रकाश ने माँ की भक्ति गीत पे नृत्य किया।  कुंकुम शुक्ला और पूनम गुप्ता ने भजन गाई। कार्यक्रम को और रोचक बनाने के लिए एक गेम  चोटी पे गोटी का आयोजन किया गया। जिसमे सबसे सुंदर चोटी कल्ब की सदस्य रंभा श्रीवास्तव की थी
उन्हे गिफ्ट दिया गया। विजया दशमी पर राम लक्ष्मण और सीता जी का झांकी प्रस्तुत किया गया। दीपा गुप्ता ने राम जी के आगमन पे नित्य कर स्वागत किया।  सभी ने डांडिया डांस किया। मौके पे  चार्टर  प्रेसिडेंट संगीता चित्रांश, मीरा सिंह,, चंदलता वर्मा, उषा कमल, कुमारी चंदा  वर्मा, वंदिता सिपी, प्रीति जयसबाल, डॉ सरिता,सरिता जयसबाल कुमारी अंबिका, करुणा कुमारी,,सीमा , गुरिया कुमारी, पूनम गुप्ता, वीणा वर्मा, प्रीति कुमारी, अनु कुमारी, विद्या रानी, रीमा रानी, मिनी दिवेदी, दीपा गुप्ता, मीरा कुमारी, वर्षा रानी, शालू आदि उपस्थित थे।
56
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *