अशोक वर्मा
मोतिहारी : स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-3 पर चल रहे सांसद खेल महोत्सव टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में मौर्या क्रिकेट क्लब ने एकतरफा मुकाबले में ग्रीन फील्ड एकेडमी अरेराज को 162रन के बड़े अंतर से हरा दिया।
इसीडीसीए सचिव रवि राज ने जानकारी देते हुए बताया कि टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी मौर्या क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाज आयुष के 117रन की शतकीय पारी व प्रशांत के 35रन की पारी के बदौलत 215/3(20) का बड़ा स्कोर खड़ा किया। ग्रीन फील्ड एकेडमी अरेराज की टीम के गेंदबाज जगत,सागर व ऋषभ ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में ग्रीन फील्ड एकेडमी अरेराज की टीम सिर्फ 53/10(15.4) के स्कोर पर सिमट गई। मौर्या क्रिकेट क्लब के गेंदबाज अमून राज व मो.साहिल ने 4-4विकेट लिया।मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए मौर्या क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी आयुष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।मैच में अंपायर की भूमिका बीसीए एलीट पैनल के वेदप्रकाश व तैयब हुसैन ने निभाया वही स्कोरर व कमेंटेटर की भूमिका में क्रमशःइब्राहीम लोधी व आकाश कुमार रहे।
ज्ञात हो कि मोतिहारी लोकसभा में खेल के विकास के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह द्वारा खेलो की सूची में इस वर्ष से क्रिकेट को भी जोड़ा गया हैं ताकि मोतिहारी के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए उचित मंच दिया जा सके।
वही मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि कल के मुकाबले में सर्विस क्रिकेट क्लब की टीम के सामने ढ़ाका क्रिकेट क्लब की टीम होगी।
मौके पर माननीय नगर विधायक प्रमोद कुमार,उप-मेयर लालबाबु गुप्ता,जिला भाजपा महामंत्री मार्तण्ड नारायण सिंह,भाजपा क्रीड़ा मंच के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह,भानु सिंह,अरविंद सिंह,आशीष रंजन कुमार,बीसीए गवर्निंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम,इसीडीसीए सचिव रवि राज,संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद,कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,क्लब प्रतिनिधि अयाज अहमद,खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र सिंह व ब्यूटी कुमारी,मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन व अमित कुमार गुड्डू,संत कुमार,गुलाब खान,अभिषेक कुमार छोटू, साजिद राजा इत्यादि की उपस्थिति रही।
64
